Gurgaon Ki Awaaz Community Radio

  • Home
  • Gurgaon Ki Awaaz Community Radio

Gurgaon Ki Awaaz Community Radio Gurgaon Ki Awaaz - a community radio station broadcasting 22 hours a day to 5 lakh listeners. Tune i

08/08/2026

मेरे सूट में जेब लगाई ना, दर्जी के शर्म तने आई ना।
बहुत खूबसूरत तरीके से हमारे युवा साथी शिकायत कर रहे है लैंगिक असमानता पर। अब कपड़ों की सिलाई भी बदलनी पड़ेगी और सोच भी। चलिए कुछ नई सिलाई सीखते है और अच्छी सोच का विकास करते है।
प्रोग्राम मस्ट बोल मे आए IYRC और TYCIA टीम के मेम्बर ( स्वाति, सोनाली, अंजली, प्रकाश, लखन ) का बहुत धन्यवाद।
#सिलाई सिर्फ़ कपड़ों की नहीं, सोच की भी बदलनी है। ✨

06/08/2026

📚 Reading Month 📚 NIPUN Mission 📚 Education Department Gurugram

📖 रीडिंग मंथ का एक और उद्देश्य है बच्चो के साथ कक्षा में ऐसी एक्टिविटी करना जिससे बच्चे पढने के साथ-साथ अपना आत्मविश्वास और अपनी शब्दावली को बढ़ा सके | इसी उद्देश्य के साथ रीडिंग मंथ में 📻 गुडगाँव की आवाज़ के साथ है 🏫 राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल, नहारपुर और इसमें बच्चे कर रहे है एक एक्टिविटी “मेरा पसंदीदा शब्द”| इस एक्टिविटी में बच्चे अपने पसंद के शब्द से एक वाक्य बना रहे है |

यह रीडिंग मंथ FLN डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर ✨️ मनोज कुमार लखरा जी के नेत्रित्व में गुरुग्राम के स्कूलो में 💫 गुरुग्राम निपुण मिशन के तहत बच्चो में रीडिंग की आदत को बनाने के लिए शुरू किया गया है जिसके लिए सभी स्कूल इसका हिस्सा बन रहे है और रीडिंग मंथ मना रहे है|

आप भी बने हिस्सा रीडिंग मंथ का और भेजें अपनी पसंद की कहानी, कविता या किसी लेख की कुछ पंक्तियाँ गुडगाँव की आवाज़ के whatsapp नंबर पर - 9958941408

activity

🎙️ आपकी सोच आपका कामक्या एक Professional Practice भी एक Business बन सकती है?इस हफ्ते हम मिलेंगे एक Psychologist और Clini...
06/08/2026

🎙️ आपकी सोच आपका काम

क्या एक Professional Practice भी एक Business बन सकती है?

इस हफ्ते हम मिलेंगे एक Psychologist और Clinic Founder Ms.Gargi से और जानेंगे उनके entrepreneurial journey के बारे में—clinic शुरू करने का विचार कैसे आया, शुरुआत में किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा, investment, clients, pricing, marketing और एक professional practice को आगे बढ़ाने का सफर कैसा रहा।

अगर आप अपना काम शुरू करने का सोच रहे हैं, तो इस बातचीत से जरूर जुड़िए।

📅 7 अगस्त 2026 | शुक्रवार
⏰ सुबह 10:30 बजे — LIVE
📻 सिर्फ़ गुरुग्राम की आवाज़ 107.8 FM पर
( https://www.gurgaonkiawaaz.in )

🔁 Repeat: शुक्रवार दोपहर 2 बजे

सुनिए, सवाल पूछिए और सीखिए उन लोगों से जिन्होंने अपनी expertise को अपने काम में बदला।

30/07/2026

शहर-ए-महफ़िल, गुड़गांव की आवाज़ रेडियो और शहरीति फाउंडेशन की एक विशेष प्रस्तुति है। इस कार्यक्रम में हम कविताओं, किस्सों और शायरी के माध्यम से शहर से जुड़ी बातों पर चर्चा करते हैं और शहर को एक नए नज़रिए से समझने और देखने की कोशिश करते हैं।

हर बार की तरह इस बार भी हमारे साथ थीं निधि बत्रा जी और अरविंद जी। इस बार की महफ़िल में बातचीत का विषय था वन्य जीवन। चर्चा के दौरान निधि बत्रा जी ने "पपीहे की पुकार" शीर्षक से एक भावपूर्ण कविता सुनाई, जिसने प्रकृति, वन्य जीवन और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता का सुंदर संदेश दिया।

22/07/2026

📚💛

हाल ही में हमारे पुराने श्रोता ताज मोहम्मद जी अपनी बेटी अफ़िया (कक्षा 4) के साथ हमारे स्टूडियो आए और हमारे साथ रीडिंग मंथ मनाया।

अफ़िया ने प्रथम स्टोरी कार्ड से "चाँद का तोहफ़ा" बड़े प्यार से पढ़कर सुनाया। पढ़ते समय हुई छोटी-छोटी गलतियाँ भी इतनी मासूम थीं कि वही इस पल की सबसे खूबसूरत बात बन गईं। कभी-कभी ऐसी नन्ही-सी गलतियाँ भी दिल को सुकून दे जाती हैं।

ऐसी प्यारी आवाज़ें और पढ़ने का उत्साह हमारे स्टूडियो को हमेशा मुस्कुराने की वजह दे जाता है। ❤️

📖 निपुण पठन माह (निपुण रीडिंग मंथ) | गुरुग्राम मौलिक शिक्षा विभाग | निपुण हरियाणा मिशन ।  निपुण गुरुग्राम मिशन ।  गुरुग्...
17/07/2026

📖 निपुण पठन माह (निपुण रीडिंग मंथ) | गुरुग्राम मौलिक शिक्षा विभाग | निपुण हरियाणा मिशन । निपुण गुरुग्राम मिशन ।

गुरुग्राम मौलिक शिक्षा विभाग और 📻 गुड़गांव की आवाज सामुदायिक रेडियो स्टेशन 107.8 FM मिलकर मना रहे हैं "निपुण रीडिंग मंथ"।
यह पहल ✨ गुरुग्राम मौलिक शिक्षा विभाग डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार लाकड़ा ✨ के माध्यम से 🌟 निपुण गुरुग्राम मिशन 🌟 के अंतर्गत बच्चों के पढ़ने के कौशल को और विकसित करने के लिए किया गया है । जिसमें न केवल बच्चे अपनी किताबें पढ़ेंगे बल्कि मजेदार कहानी, किस्से और अपनी लेखों के पठन को भी प्रदर्शित कर सकेंगे ।

यह निपुण रीडिंग मंथ ✨ 15 जुलाई से 15 अगस्त ✨ तक गुरुग्राम के हर प्राइमरी सरकारी स्कूल में चलेगा । इसमें अध्यापक अपनी कक्षा के बच्चों की पढ़ते हुए ऑडियो या वीडियो रिकॉर्ड करके शिक्षा विभाग के एबीआरसी / बीआरपी तक भेजेंगे और उनके द्वारा भेजी गई वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग गुड़गांव की आवाज के प्रोग्राम और सोशल मीडिया का हिस्सा बनेंगे।

https://www.uniindia.com/news/north/education-haryana-nipun/3908694.html

https://www.amarujala.com/delhi-ncr/gurgaon/nipun-haryana-childrens-voices-will-now-resonate-on-the-radio-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-94352-2026-07-13

एक कार्यस्थल को वास्तव में समावेशी क्या बनाता है? 🌈पिछले एपिसोड में हमने नौकरी के लिए आवेदन, कार्यस्थल पर LGBTQIA+ समुदा...
16/07/2026

एक कार्यस्थल को वास्तव में समावेशी क्या बनाता है? 🌈

पिछले एपिसोड में हमने नौकरी के लिए आवेदन, कार्यस्थल पर LGBTQIA+ समुदाय की दृश्यता (Visibility) और उनसे जुड़े अनुभवों पर बात की थी।

इस बार हम चर्चा को आगे बढ़ाएँगे और बात करेंगे समावेशी नीतियों (Policies), भर्ती प्रक्रिया (Hiring Process), कार्यालय की संस्कृति (Office Culture), बुनियादी सुविधाओं (Infrastructure) और उन छोटी-छोटी बातों की, जो किसी कार्यस्थल को सभी के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक बनाती हैं।

क्योंकि समावेशन सिर्फ़ अवसर देने तक सीमित नहीं, बल्कि अपनापन महसूस कराने का नाम है। 🌈
🎙️ नज़रिया अपना अपना
📅 16-07-2026, आज
⏰ दोपहर 1:30 बजे
📻 गुड़गांव की आवाज़ 107.8 FM

16/07/2026

रेडियो मित्र से संबंधित और अधिक जानकारी के लिए कॉल करे 01244087545 पर या व्हाट्सऐप करे 9958941408 पर।

UPI ID MSTHERESTORINGFORCE.eazypay@icici

Website - https://www.gurgaonkiawaaz.in

13/07/2026

📖 जब साहित्य आवाज़ बनता है, तो हर शब्द दिल तक पहुँचता है।

रीडिंग मंथ के अवसर पर गुड़गांव की आवाज़ कम्युनिटी रेडियो 107.8 FM की टीम ने जिला पुस्तकालय, गुरुग्राम में पुस्तकों और साहित्य से जुड़े कई प्रेरणादायक अनुभवों को रिकॉर्ड किया।

इसी क्रम में जिला पुस्तकालय, गुरुग्राम के लाइब्रेरियन सौरभ शर्मा जी ने हिंदी साहित्य के महान लेखक मुंशी प्रेमचंद के कालजयी उपन्यास 'निर्मला' के कुछ अंशों का वाचन कर पुस्तकों की दुनिया से जुड़ने का सुंदर संदेश दिया।

रीडिंग मंथ के इस विशेष अवसर पर उनके सहयोग एवं आत्मीय सहभागिता के लिए सौरभ शर्मा तथा जिला पुस्तकालय, गुरुग्राम का हार्दिक धन्यवाद। 🙏

Address

27 Electronic City Sector 18, Udyog Vihar

122016

Opening Hours

Monday 09:00 - 17:00
Tuesday 09:00 - 17:00
Wednesday 09:00 - 17:00
Thursday 09:00 - 17:00
Friday 09:00 - 17:00
Saturday 09:00 - 17:00

Telephone

+91 124 4087545

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gurgaon Ki Awaaz Community Radio posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Gurgaon Ki Awaaz Community Radio:

Shortcuts

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share