Active Journalist India

  • Home
  • Active Journalist India

Active Journalist India News/media/ entertainment

19/12/2025

विपक्ष के कड़े विरोध के बावजूद जी राम जी बिल लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी हुआ पारित....

25/09/2025

थारूओं ने भरी हुंकार , इस बार गैर थारू उम्मीदवार को स्वीकार नहीं करेंगे।
AJ/ INDIA (एजे/ इंडिया)

12/09/2025

Tiger attack in VTR :: भैंसा को छोड़ मालकिन को जंगल में घसीट ले गया बाघ (AJ / India)

19/07/2025

ग्रामीण महिलाओं में आज भी बरकार है मोदी मैजिक, पीएम नरेंद्र मोदी को देखने, सुनने की लगी रही होड..

19/07/2025

बाघ के सामने चट्टान बनकर खड़ा हो गया पिता, बीबी बच्चों की बचाई जान... दुम दबाकर भागा बाघ ....

Father saved his children's life from a tiger ...... A very interesting story.....

27/06/2025

बिहार में सीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट भ्रष्टाचार की दलदल में, लूट खसोट का चल रहा खेल....... 🤔💸👀

22/09/2024

बिहार में तीन महीने के लिए टला भूमि सर्वे का कार्य

* मंत्री ने कहा विभाग की ओर से शीघ्र जारी किया जाएगा इस आशय का पत्र...

By AJ India correspondent
-------------------------------------------

भूमि सर्वे को लेकर जो लोग चिंतित थे, उनके लिए खुशखबरी है। अब बिहार में भूमि सर्वे कार्य तीन महीने के लिए टाल दिया गया है। इस आशय का पत्र भी जल्द ही सरकार की तरफ से जारी होने की संभावना है।
बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने पूर्णिया में पत्रकारों से बातचीत करते हुए इसके संकेत भी दिए है।
मंत्री श्री जायसवाल ने कहा है कि जमीन मालिकों को तीन महीने का समय दिया जाएगा। ताकि वे अपनी जमीन के कागजात तैयार करवा सकें। कहा कि शिकायत मिल रही थी कि आम जन को काफी दिक्कत हो रही है। मंत्री ने कहा कि एक बात जान लीजिए कि जमीन का सर्वे तो होकर रहेगा। फिलहाल हमने तय किया कि कागजात ढूंढने के लिए तीन महीने का समय दिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि जल्द ही इसको लेकर विभाग की ओर से पत्र जारी कर दिया जाएगा।
गौरतलब हो कि बिहार में भूमि सर्वे का कार्य 20 अगस्त से चल रहा है। सरकार के इस फैसले से सूबे के लोग नाराज भी बताए जा रहे हैं । लोग कहने लगे थे कि बिना तैयारी के ही एकाएक सर्वे कार्य शुरू कराना उचित नहीं है।

22/09/2024

बिहार में बैंक मैनेजर को मारी गोली

By AJ India Correspondent
---------------------------------------------
बिहार के पश्चिमी चंपारण जिला के गौनाहा में बैंक से अपने घर लौट रहे बैंक मैनेजर के ऊपर अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग कर दी। इस घटना में बैंक मैनेजर पंकज कुमार घायल हो गए है। गोली उनके हाथ में लगी है। पंकज गौनाहा प्रखंड के बेलसंडी गांव में स्थित उत्तर बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के मैनेजर है। शनिवार की शाम में बैंक बंद कर नरकटियागंज जा रहे थे। रास्ते में हरदी बेलवा व लछनौता गांव के बीच सुनसान सड़क पर अपराधियों ने उनपर फायरिंग की और उनकी बाइक एवं बैग छीनकर भाग गए। मैनेजर के साथ बाइक पर बैंक का मैसेंजर भी था। उसकी सूचना पर वहां पुलिस पहुंची और घायल मैनेजर को गौनाहा रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर नरकटियागंज एसडीपीओ भी गौनाहा पहुंचे और घटना की जानकारी ली। घटना स्थल मटियरिया थाना क्षेत्र में पड़ता है।

17/09/2024

बकरी को छोड़ चरवाहे को खा गया बाघ

By AJ India Correspondent
-----------------------------------------
बिहार के पश्चिमी चंपारण जिला के सहोदरा थाना क्षेत्र के वन बैरिया गांव निवासी इंद्रदेव महतो (उम्र -50 वर्ष)को बाघ ने मार दिया है। इंद्रदेव गांव से उत्तर सरेह में बकरी चारा रहे थे। आसपास में दूसरा कोई व्यक्ति नहीं था। तभी गन्ने के खेत से निकल कर एक बाघ ने उनपर हमला बोल दिया और उन्हें घसीटते हुए गन्ने के खेत में लेकर घुस गया। उनकी बकरी चर लेने के बाद अपने से घर पहुंच गई। बकरी के घर पहुंचने पर घर वालों को चिंता हुई कि बकरी घर आ गई लेकिन उनको चराने गए इंद्रदेव कहां रह गए। ग्रामीणों ने उन्हें खोजना शुरू किया। खोजते हुए ग्रामीण गन्ने के खेत में गए तो उन्हे इंद्रदेव का शव मिला। बाघ उनके सीने को खा गया था। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के ग्रामीण भारी संख्या में वहां पहुंच गए। मौके पर पुलिस भी पहुंची। बताते चले कि वन बैरिया गांव वाल्मीकि टाइगर परियोजना के जंगलों के करीब है। इस इलाके में बाघों की चहल कदमी हमेशा बनी रहती है।

बीपीएससी पास इंग्लिश पढ़ाने वाले एक शिक्षक की हरकतों  से परेशान है छात्राएं। कभी लड़कियों के गाल पर पोंछ देता है डस्टर त...
23/03/2024

बीपीएससी पास इंग्लिश पढ़ाने वाले एक शिक्षक की हरकतों से परेशान है छात्राएं। कभी लड़कियों के गाल पर पोंछ देता है डस्टर तो कभी गाल पर चौक से लिख कर बोलता है मेरी यहीं आदत है.....

In Bihar a BPSC qualified teacher syas to the school girls where is your attention, your hero is here..... बिहार के एक स्कूल में अंग्रेजी पढ़ाने वाले शिक्षक...

सुनिए, बिहार में एक एसएचओ यानी थानेदार ने एक एमएमबीबीएस डॉक्टर से कैसे बदतमीजी की.....।
17/01/2024

सुनिए, बिहार में एक एसएचओ यानी थानेदार ने एक एमएमबीबीएस डॉक्टर से कैसे बदतमीजी की.....।

बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के नौतन थाने के थानेदार खालिद अख्तर के अमर्यादित बोल से यहां के डॉक्टर खासे नाराज है।...

Address

Valmikinagar Tiger Reserve, Bihar

845107

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Active Journalist India posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share