National Duniya

  • Home
  • National Duniya

National Duniya डिजिटल भारत का हिस्सा बनें, नेशनल दुनिया से आज ही जुड़ें www.nationalduniya.org A unit of ESSBEE MEDIA PVT. LTD.

उत्तर प्रदेश के गाैतमबुद्ध नगर जिले में जेवर में बना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज उड़ान सेवाएं शुरू हो गईं। यहां से पह...
15/06/2026

उत्तर प्रदेश के गाैतमबुद्ध नगर जिले में जेवर में बना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज उड़ान सेवाएं शुरू हो गईं। यहां से पहली उड़ान को केंद्रीय उड्डयन मंत्री के राम मोहन नायडू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहली फ्लाइट से इसएयरपाेर्ट के लिए जमीन देने वाले किसानाें काे लखनऊ भेजा गया है। यह किसान मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ से भेंट करेंगे। आज से चार स्थानाें के लिए फ्लाइट शुरू हुई हैं और आने वाले कुछ महीनाें में यहां से 12 स्थानाें के लिए उड़ान शुरू हाे जाएंगी।

इस अवसर पर केंद्रीय उड्डयन मंत्री के राम मोहन नायडू ने कहा कि हमें खुशी है कि जिन किसानों ने एयरपोर्ट के लिए जमीन दिया, वे आज पहली फ्लाइट से लखनऊ जाकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे। यह ऐतिहासिक दिन है। इस प्रोजेक्ट को लेकर लोगों में उत्साह था

ज्येष्ठ अधिकमास (पुरुषोत्तम मास) के अंतिम दिन सोमवार को सोमवती अमावस्या, सूर्य संक्रांति और अमृत सिद्धि योग के दुर्लभ मह...
15/06/2026

ज्येष्ठ अधिकमास (पुरुषोत्तम मास) के अंतिम दिन सोमवार को सोमवती अमावस्या, सूर्य संक्रांति और अमृत सिद्धि योग के दुर्लभ महासंयोग ने पूरे मध्य प्रदेश को आस्था और श्रद्धा के रंग में रंग दिया। उज्जैन की पावन शिप्रा से लेकर नर्मदा तट, चित्रकूट की मंदाकिनी और बांदकपुर के जागेश्वर धाम तक लाखों श्रद्धालुओं ने स्नान, दान, तर्पण और पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ अर्जित किया। प्रदेश के प्रमुख तीर्थस्थलों पर सुबह से ही कुंभ जैसे हालात नजर आए। प्रशासन को सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम करने पड़े।

धर्माचार्यों के अनुसार वर्षों बाद ऐसा दुर्लभ संयोग बना है, जब सोमवती अमावस्या, अमृत सिद्धि योग, पुरुषोत्तम मास का समापन और सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश एक ही दिन हुआ। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन किया गया स्नान, दान, जप, तप, श्राद्ध और पितृ तर्पण कई गुना अधिक फलदायी होता है।

फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-एफ मुकाबले में स्वीडन ने सोमवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्यूनीशिया को 5-1 से हराकर अपने ...
15/06/2026

फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-एफ मुकाबले में स्वीडन ने सोमवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्यूनीशिया को 5-1 से हराकर अपने अभियान की दमदार शुरुआत की। मोंटेरे स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में यासिन अयारी दो गोल दागकर जीत के नायक बने।

स्वीडन ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और सातवें मिनट में बढ़त हासिल कर ली। यासिन अयारी ने बॉक्स के बाहर से जोरदार शॉट लगाकर गेंद को गोल में पहुंचाया।

इसके बाद 30वें मिनट में स्टार स्ट्राइकर अलेक्जेंडर इसाक ने दूसरा गोल कर स्वीडन की बढ़त को दोगुना कर दिया।

पहले हाफ के अंतिम क्षणों में ट्यूनीशिया ने वापसी की उम्मीद जगाई। ओमर रेकीक ने शानदार हेडर लगाकर टीम के लिए गोल किया और स्कोर 2-1 कर दिया।

उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह ऐतिहासिक क्षण दर्ज किया गया। इस एयरपोर्ट पर कमर्शियल फ्...
15/06/2026

उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह ऐतिहासिक क्षण दर्ज किया गया। इस एयरपोर्ट पर कमर्शियल फ्लाइट का ऑपरेशन शुरू हो गया। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो की पहली शेड्यूल्ड कमर्शियल फ्लाइट 6E-2278 सुबह 8:05 बजे एयरपोर्ट पर उतरी। इससे पहले केंद्रीय नागरिक उड्डयनमंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया।

यहां कमर्शियल ऑपरेशन की शुरुआत लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सुबह 8:00 बजे आने वाली पहली शेड्यूल्ड इंडिगो फ़्लाइट 6E-2278 के साथ हुई। यह फ्लाइट अपनी यात्रा जारी रखते हुए बेंगलुरु जाएगी।

15/06/2026

प्रधानमंत्री मोदी ने नीस में विला केर्ल्योस में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात की।

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को भुगतान की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ र...
15/06/2026

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को भुगतान की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ राज्य लघुवनोपज सहकारी संघ की अद्यतन रिपोर्ट के अनुसार राज्य के 10 लाख 70 हजार 186 तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में अब तक ₹627.62 करोड़ की राशि सीधे अंतरित की जा चुकी है, जो कुल भुगतान योग्य राशि का 82.33 प्रतिशत है।

इस वर्ष छत्तीसगढ़ में 13.85 लाख मानक बोरा तेन्दूपत्ता संग्रहित किया गया है, जिसके एवज में लगभग 762.28 करोड़ रुपये की भुगतान योग्य राशि निर्धारित की गई है। डिजिटल भुगतान व्यवस्था को मजबूत बनाते हुए अब तक ₹649.15 करोड़ की राशि ओटीपी सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण कर चुकी है, जबकि रिजेक्शन की दर केवल 0.37 प्रतिशत रही है, जो भुगतान प्रणाली की पारदर्शिता और दक्षता को दर्शाती है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह एक्स हैंडल पर साझा एक तस्वीर में स्लोवाकिया में स्वागत की अनोखी परंपरा को सराहा है...
15/06/2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह एक्स हैंडल पर साझा एक तस्वीर में स्लोवाकिया में स्वागत की अनोखी परंपरा को सराहा है। उन्होंने लिखा, '' इस देश में स्वागत के दौरान पारंपरिक रूप से ब्रेड और नमक पेश किया गया। यह स्लोवाकिया की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सद्भावना व दोस्ती के उन मूल्यों की एक सुंदर झलक थी, जिन्हें वे बहुत महत्व देते हैं।''

जिले के दीघा को आने वाले दिनों में विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही मंदारमणि और ताजपु...
15/06/2026

जिले के दीघा को आने वाले दिनों में विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही मंदारमणि और ताजपुर समुद्र तट को भी नए रूप में सजाने की योजना बनाई गई है। यह घोषणा मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार रात दीघा-शंकरपुर विकास परिषद के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद की।

करीब दो घंटे चली बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मेदिनीपुर जिले में समुद्र, कृषि और उद्योग जैसी सभी संभावनाएं मौजूद हैं। यदि सही तरीके से विकास किया जाए तो यह जिला राज्य के सबसे आगे रह सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार के दौरान विकास कार्य ठप थे और अस्पतालों की स्थिति भी काफी खराब हो चुकी है।

जिले के जदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत परसागढ़ी दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या-8 में 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितिय...
15/06/2026

जिले के जदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत परसागढ़ी दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या-8 में 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतका की पहचान मो. नौशाद की पत्नी प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है। वह छह माह के एक मासूम बच्चे की मां थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार प्रियंका ने करीब तीन वर्ष पहले गांव के ही शादीशुदा युवक मो. नौशाद से प्रेम विवाह किया था। ग्रामीणों का कहना है कि चार दिन पहले किसी पारिवारिक विवाद के बाद उसने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। हालांकि समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई थी।

मध्य पूर्व में तनाव के बादल छंटने के दिन आ गए। 28 फरवरी से जंग का मैदान बन चुके होर्मुज जलडमरूमध्य में अब जहाजों की आवाज...
15/06/2026

मध्य पूर्व में तनाव के बादल छंटने के दिन आ गए। 28 फरवरी से जंग का मैदान बन चुके होर्मुज जलडमरूमध्य में अब जहाजों की आवाजाही निर्बाध हो सकेगी। लंबी ना-नुकुर के बाद अमेरिका और ईरान ने सुलह कर ली है। वाशिंगटन और तेहरान ने शांति समझौते की पुष्टि की है। प्रमुख मध्यस्थ देश पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का दृढ़ता से कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता हो गया है और यही नहीं, यह "अब लागू हो चुका है"। समझौते पर हस्ताक्षर शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में होंगे।

Address


Alerts

Be the first to know and let us send you an email when National Duniya posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to National Duniya:

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share