MPCGexpress

13/05/2026

शादी की जिद में 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, मंत्री लखन पटेल की समझाइश के बाद उतरा नीचे

तेज रफ्तार अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, तीन घायलबड़ामलहरा। बड़ामलहरा पुलिस अनुभाग के भगवां थाना क्षेत्र...
13/05/2026

तेज रफ्तार अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, तीन घायल
बड़ामलहरा। बड़ामलहरा पुलिस अनुभाग के भगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत सलैया तिगड्डा के पास तेज रफ्तार अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार एक नाबालिग युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार नीरज पिता बाबू आदिवासी (17) निवासी भैरा हाल टहनगा, अपने साथियों रामू पिता बलिया आदिवासी (18), गोविंद पिता नंदलाल आदिवासी (17) एवं अरमान पिता राजू आदिवासी (20) निवासी टहनगा के साथ मोटरसाइकिल से ग्राम अगरोठा से टहनगा लौट रहे थे। तभी सलैया तिगड्डा के पास तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नीरज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके तीनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल बड़ामलहरा ले जाया गया। अस्पताल में सर्जन डॉक्टर हेमंत मरैया की देखरेख में घायलों का उपचार किया गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

13/05/2026

अज्ञात कार ने बाइक को मारी टक्कर, नाबालिग की मौके पर मौत, तीन घायल

एआई से अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी, नाबालिग पर शादी का दबावछतरपुर। शहर के छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में...
12/05/2026

एआई से अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी, नाबालिग पर शादी का दबाव

छतरपुर। शहर के छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवती ने एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पीडि़ता अपने माता-पिता के साथ थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पीडि़ता का आरोप है कि दीपक कुशवाहा नामक युवक ने पहले उसे प्यार के झूठे झांसे में लेकर साथ में फोटो खिंचवाई थीं। बाद में उन्हीं सामान्य तस्वीरों को एआई तकनीक की मदद से अश्लील रूप देकर वायरल करने की धमकी देने लगा। युवती का कहना है कि आरोपी उस पर शादी करने का दबाव बना रहा है और मना करने पर बदनाम करने तथा जान से मारने की धमकी दे रहा है।
युवती ने बताया कि उसकी मुलाकात आरोपी से एक शादी समारोह में हुई थी, जहां दोनों ने सामान्य रूप से फोटो खिंचवाई थीं। अब आरोपी उन्हीं तस्वीरों का दुरुपयोग कर मानसिक रूप से प्रताडि़त कर रहा है।
वहीं पीडि़ता की मां ने भी आरोपी पर धमकी देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जब उन्होंने युवक को समझाने का प्रयास किया तो उसने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। परिवार ने आरोपी को नशे का आदी बताते हुए पुलिस से सुरक्षा और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पीडि़ता ने बताया कि सिविल लाइन थाना में शिकायती आवेदन दे दिया गया है, लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक आवेदन की पावती नहीं दी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

नौगांव पुलिस को बड़ी सफलता, 10 हजार के इनामी बदमाश राजा पंडित गिरफ्तारनौगांव। थाना नौगांव पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है...
12/05/2026

नौगांव पुलिस को बड़ी सफलता, 10 हजार के इनामी बदमाश राजा पंडित गिरफ्तार

नौगांव। थाना नौगांव पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। करीब एक वर्ष से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश राजा पंडित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के ललितपुर का निवासी है और उसके खिलाफ हत्या, लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
जानकारी के अनुसार 13 मई 2025 को थाना क्षेत्र के महोबा रोड स्थित मानपुरा के पास एक सनसनीखेज घटना हुई थी। नौगांव शासकीय बापू महाविद्यालय में परीक्षा देने आई एक छात्रा जब टैक्सी से अपने गांव लौट रही थी, तभी अज्ञात फोर व्हीलर वाहन में सवार पांच बदमाशों ने टैक्सी को रोक लिया। आरोपियों ने फायरिंग कर दहशत फैलाई और छात्रा का अपहरण कर फरार हो गए थे।
इस मामले में पुलिस ने पूर्व में आरोपी पंकज यादव, संजू यादव, राजाराम यादव और संदीप विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं मुख्य आरोपी राजा पंडित लगातार फरार चल रहा था। आरोपी अपनी लोकेशन बदलता रहता था और मोबाइल फोन का इस्तेमाल भी नहीं करता था, जिससे पुलिस को उसकी तलाश में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा द्वारा आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। साइबर सेल की मदद और लगातार निगरानी के बाद सोमवार को नौगांव पुलिस ने आरोपी राजा पंडित को गिरफ्तार कर लिया।
एसडीओपी अमित मेश्राम ने बताया कि आरोपी कुख्यात अपराधी है और लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। उसके खिलाफ ललितपुर सहित अन्य स्थानों पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूरे अभियान में थाना प्रभारी संजय राय, चौकी गरोली प्रभारी डीडी शक्य, सब इंस्पेक्टर प्रमोद रोहित, आरक्षक आशीष, सत्येंद्र सिंह, यादवेंद्र सिंह और आसाराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। नौगांव थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसडीओपी अमित मेश्राम ने मामले का खुलासा करते हुए पुलिस टीम की सराहना की।

12/05/2026

नौगांव पुलिस को बड़ी सफलता, 10 हजार के इनामी बदमाश राजा पंडित गिरफ्तार

नौगांव। थाना नौगांव पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। करीब एक वर्ष से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश राजा पंडित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के ललितपुर का निवासी है और उसके खिलाफ हत्या, लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
जानकारी के अनुसार 13 मई 2025 को थाना क्षेत्र के महोबा रोड स्थित मानपुरा के पास एक सनसनीखेज घटना हुई थी। नौगांव शासकीय बापू महाविद्यालय में परीक्षा देने आई एक छात्रा जब टैक्सी से अपने गांव लौट रही थी, तभी अज्ञात फोर व्हीलर वाहन में सवार पांच बदमाशों ने टैक्सी को रोक लिया। आरोपियों ने फायरिंग कर दहशत फैलाई और छात्रा का अपहरण कर फरार हो गए थे।
इस मामले में पुलिस ने पूर्व में आरोपी पंकज यादव, संजू यादव, राजाराम यादव और संदीप विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं मुख्य आरोपी राजा पंडित लगातार फ�

12/05/2026

एआई से अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी, नाबालिग पर शादी का दबाव

छतरपुर। शहर के छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवती ने एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पीडि़ता अपने माता-पिता के साथ थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पीडि़ता का आरोप है कि दीपक कुशवाहा नामक युवक ने पहले उसे प्यार के झूठे झांसे में लेकर साथ में फोटो खिंचवाई थीं। बाद में उन्हीं सामान्य तस्वीरों को एआई तकनीक की मदद से अश्लील रूप देकर वायरल करने की धमकी देने लगा। युवती का कहना है कि आरोपी उस पर शादी करने का दबाव बना रहा है और मना करने पर बदनाम करने तथा जान से मारने की धमकी दे रहा है।
युवती ने बताया कि उसकी मुलाकात आरोपी से एक शादी समारोह में हुई थी, जहां दोनों ने सामान्य रूप से फोटो खिंचवाई थीं। अब आरोपी उन्हीं तस्वीरों का दुरुपयोग कर मानसिक रूप से प्रताडि़त कर रहा है।
वहीं पीडि़ता की मां ने भी आरोपी पर धमकी देने का आरो�

12/05/2026

बटियागढ़ अंधे मोड़ पर पलटा ट्रांसफार्मर से भरा ट्रॉला, हाईवे पर लगा लंबा जाम

12/05/2026

बकस्वाहा में गहराया जल संकट, सूखने की कगार पर पहुंचा तालाब

10/05/2026

ऊजरा गांव में सरकारी भूमि विवाद ने पकड़ा तूल, दो पक्षों में जमकर मारपीट, वीडियो वॉयरल

09/05/2026

बड़ामलहरा में जमीन पर बैठकर एसडीएम ने सुनी दिव्यांगों की पीड़ा

Address

Mpcg Expresss
Chhatarpur
471318

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MPCGexpress posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to MPCGexpress:

Share