17/04/2026
“दिल्ली में लोग अब सिर्फ सांस नहीं ले रहे, बल्कि प्रदूषण झेल रहे हैं राजधानी की हवा धीरे-धीरे जहर बनती जा रही है, जहां हर सांस के साथ सेहत पर असर पड़ रहा है दिल्ली-एनसीआर में स्मॉग की मोटी चादर सड़कों, इमारतों और आसमान तक को ढक चुकी है, जिससे विजिबिलिटी कम हो रही है और लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है विशेषज्ञों के मुताबिक लगातार बढ़ते वाहनों का धुआं, कंस्ट्रक्शन डस्ट और इंडस्ट्रियल पॉल्यूशन मिलकर हवा को और जहरीला बना रहे हैं जब लाखों लोग रोज इसी हवा में सांस लेते हैं, तो वही प्रदूषण धीरे-धीरे एक साइलेंट किलर बन जाता है यह सिर्फ पर्यावरण का नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य का सवाल है क्योंकि अगर हवा ही सुरक्षित नहीं रही, तो जिंदगी कैसी होगी? सोचने वाली बात है…”
Pollution