Excellent INDIA

Excellent INDIA जब जागे तब सवेरा
(1)

04/09/2026

समस्तीपुर:-मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के बोचहा पंचायत के छोटकी पतसिया गांव में घर के पीछे फैला गंगा नदी के पानी में डूबने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौ//त, गांव में पसरा मातम।

सरारी में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 2.25 मीटर ऊपर, बढ़ने की प्रवृत्ति जारीसमस्तीपुर,। पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के मोह...
04/09/2026

सरारी में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 2.25 मीटर ऊपर, बढ़ने की प्रवृत्ति जारी

समस्तीपुर,। पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत सरारी स्थल पर गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। शुक्रवार सुबह 06:00 बजे गंगा का जलस्तर 47.75 मीटर दर्ज किया गया, जो निर्धारित खतरे के निशान 45.50 मीटर से 2.25 मीटर ऊपर है।
जलस्तर की प्रवृत्ति बढ़ने की बताई गई है। लगातार बढ़ते जलस्तर से मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र के डेढ़ दर्जन पंचायत के दियारा एवं निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा और गहरा गया है। प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
District Administration, Samastipur Samrat Choudhary Nityanand Rai CMO Bihar R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल

04/09/2026

बड़ी घटना टली: 6 लोगों और 6 भैंसों का सफल रेस्क्यू

वैशाली/समस्तीपुर। वैशाली, पटना और समस्तीपुर की सीमा पर देर रात नाव डूबने की सूचना से पुलिस-प्रशासन में अफरातफरी मच गई। राघोपुर के शिवनगर से आ रही नाव के रात करीब 9:40 बजे डूबने की सूचना मिलते ही महनार एसडीएम अंकित कुमार ने तत्काल एसडीआरएफ टीम को सक्रिय किया।
एसडीआरएफ टीम ने हसनपुर-समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर स्थित पत्थर घाट के समीप से नाव पर सवार 6 लोगों और 6 भैंसों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। एसडीएम अंकित कुमार के नेतृत्व और आरओ पूजा राय की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना ईआरएसएस के माध्यम से पुलिस मुख्यालय को मिली थी। सफल रेस्क्यू के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
Samrat Choudhary CMO Bihar Nityanand Rai Tejashwi Yadav BJP Bihar Ravish Singh

03/09/2026

समस्तीपुर:-मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांव में घुसा गंगा नदी का पानी,31 विद्यालय हुआ बंद।
District Administration, Samastipur Nityanand Rai CMO Bihar Rajesh Kumar Singh Samastipur Police Bihar Police

03/09/2026

जिला अधिकारी समस्तीपुर रोशन कुशवाहा के साथ विधायक राजेश कुमार सिंह ने मोहिउद्दीन नगर विधानसभा क्षेत्र के डेढ़ दर्जन पंचायत में गंगा नदी के फैली पानी वाले क्षेत्र का किया निरीक्षण,बोले सम्राट चौधरी की सरकार पीड़ित को करेगी मदद।
District Administration, Samastipur CMO Bihar Samrat Choudhary

03/09/2026

समस्तीपुर:-गंगा नदी में लगातार हो रही जल वृद्धि के कारण मोहिउद्दीन नगर विधानसभा क्षेत्र के करीब डेढ़ दर्जन पंचायत के निचले हिस्से में फैला पानी,विधायक राजेश कुमार सिंह एवं DM रोशन कुशवाहा समेत जिला प्रशासन के बड़े अधिकारियों प्रभावित क्षेत्रों किया निरीक्षण,कहा अगले 48 घंटा है अहम।
District Administration, Samastipur CMO Bihar Samrat Choudhary Nityanand Rai

03/09/2026

समस्तीपुर:-मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के बिशनपुर बेरी बांध से मटीऔर जौनापुर जाने वाली सड़क पर चढ़ी करीब 2 फीट गंगा नदी का पानी आवा गमन ठप।
District Administration, Samastipur Rajesh Kumar Singh INDIA Junction 24 News Nityanand Rai CMO Bihar Ramrup Ray Journalist

03/09/2026

समस्तीपुर:-मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र के हरैल पंचायत के वार्ड संख्या 2,3,5,6,8,9,12,13,14,15,में घुसा गंगा नदी का पानी, मुखिया हैप्पी नीतू सिंह ने स्थानीय प्रशासन से नाव परिचालन करवाने का किया मांग कहा यातायात बाधित होने से लोगों को हो रही है समस्या।
District Administration, Samastipur

03/09/2026

एक रात में मोहिउद्दीन नगर प्रखंड एवं मोहनपुर प्रखंड के जौनापुर गांवों के अंदर लोगों के घर में मां गंगा का आगमन हो गया है,विधायक राजेश कुमार के प्रतिनिधि Ravish Singh बोले सभी जगहों पर अविलंब नाव का परिचालन शुरू करवाया जाएगा।
District Administration, Samastipur

03/09/2026

समस्तीपुर:-मोहिउद्दीन नगर विधानसभा क्षेत्र में गंगा नदी में हो रही लागतार जल वृद्धि पर अलर्ट मोड में है अनुमंडल प्रशासन,SDM विकाश पांडे खुद कर रहे हैं निगरानी।
District Administration, Samastipur

Address

Mohiuddinagar

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Excellent INDIA posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share