Localupdate

Localupdate मुंगेर जिले के खबरों को देखने के लिए हमारे फेसबुक पेज Localupdate को फॉलो और शेयर जरूर करें
(1)

मुंगेर में घर के पास से तीन साल का बच्चा लापता परिजनों में मचा हड़कंप।मुंगेर। शामपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर लॉगाएं गांव ...
12/08/2026

मुंगेर में घर के पास से तीन साल का बच्चा लापता परिजनों में मचा हड़कंप।

मुंगेर। शामपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर लॉगाएं गांव से तीन साल का बच्चा सचिन उर्फ निखिल लापता हो गया है। बताया जा रहा है कि बच्चा अपने घर के पास से बुधवार दोपहर करीब 2 बजे अचानक गायब हो गयालापता बच्चे की पहचान सचिन उर्फ निखिल, पिता मंटू तांती, ग्राम शिवपुर लॉगाएं, थाना शामपुर, जिला मुंगेर के रूप में हुई है। बच्चा घर के आसपास खेल रहा था, जिसके बाद वह अचानक नजर नहीं आया। काफी खोजबीन के बावजूद बच्चे का कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजन परेशान हैं।परिजनों और स्थानीय लोगों द्वारा आसपास के इलाकों में बच्चे की तलाश की जा रही है। बच्चे के लापता होने की सूचना पुलिस को भी दी गई है। परिजनों ने लोगों से अपील की है कि बच्चे के संबंध में किसी भी तरह की जानकारी मिलने पर तत्काल 799241534 शामपुर थाना को सूचित करें।

12/08/2026

हर घर तिरंगा अभियान के तहत मुंगेर में दिखा देशभक्ति का जुनून।

मुंगेर के टेटियाबंबर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के एक मामले में नामजद अभियुक्त सोनू कुमार उर्फ रितिक रोशन को गिरफ्तार किया है।...
12/08/2026

मुंगेर के टेटियाबंबर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के एक मामले में नामजद अभियुक्त सोनू कुमार उर्फ रितिक रोशन को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी टेटियाबंबर थाना कांड संख्या-34/26 के तहत दर्ज मामले में हुई है।टेटियाबंबर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि कुंडी गांव निवासी सोनू कुमार उर्फ रितिक रोशन पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज प्राथमिकी में नामजद अभियुक्त था। पुलिस ने गुप्त सूचना और उपलब्ध जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ा।गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच जारी है। पुलिस साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।पुलिस ने यह भी बताया कि पोक्सो एक्ट से जुड़े मामलों में कोई लापरवाही नहीं बरती जाती है। ऐसे मामलों में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करती है और जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाती है। इस मामले में भी नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है और अग्रिम कार्रवाई जारी है।

LocalUpdate पर दें अपने व्यापार को नई पहचान।
12/08/2026

LocalUpdate पर दें अपने व्यापार को नई पहचान।

79 वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे की रोशनी से जगमगाया मुंगेर समाहरणालय, रंग-बिरंगी रोशनी से सजा जिला परिषद।79 वें स्वतंत्...
12/08/2026

79 वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे की रोशनी से जगमगाया मुंगेर समाहरणालय, रंग-बिरंगी रोशनी से सजा जिला परिषद।

79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुंगेर समाहरणालय तिरंगे की रोशनी से नहा उठा। वहीं, जिला परिषद भवन को भी आकर्षक रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर में देशभक्ति और उत्सव का माहौल देखने को मिल रहा है।समाहरणालय भवन पर की गई तिरंगे रंग की रोशनी रात के समय लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। भवन पर केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी के साथ तिरंगे की छटा देखते ही बन रही है। वहीं जिला परिषद मुंगेर को विभिन्न रंगों की आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया है, जिससे पूरा परिसर रोशनी से जगमगा रहा है।
स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिला प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। सरकारी भवनों, प्रमुख चौक-चौराहों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सजावट की जा रही है। समाहरणालय और जिला परिषद की रोशनी लोगों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत कर रही है।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। सुबह ध्वजारोहण सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शहर में तिरंगे की रोशनी और सजावट के बीच स्वतंत्रता दिवस को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है।

11/08/2026

मुफस्सिल थाना से जब्त ट्रक गायब मामले में मुंगेर एसपी ने थानाध्यक्ष समेत दो पुलिसकर्मियों को किया निलंबित।

11/08/2026

लखीसराय निवासी सुबोध सिंह की अनोखी भक्ति घुटनों के बल चलकर पहुंचेंगे बाबाधाम।

10/08/2026

हेलीकॉप्टर से सुल्तानगंज में कांवरियों पर हुई पुष्पवर्षा दिखा आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम।

10/08/2026

गंगटा पुलिस नें 118 पेटी विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार।

गंगटा में 1054 लीटर विदेशी शराब किया जब्त,पिकअप वाहन से 118 पेटी शराब बरामद एक तस्कर गिरफ्तार।गंगटा थाना पुलिस ने अवैध अ...
10/08/2026

गंगटा में 1054 लीटर विदेशी शराब किया जब्त,पिकअप वाहन से 118 पेटी शराब बरामद एक तस्कर गिरफ्तार।

गंगटा थाना पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 118 पेटी विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।इस संबंध में गंगटा थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि 750 एमएल की 42 पेटी, 375 एमएल की 55 पेटी और 180 एमएल की 21 पेटी शराब शामिल है। पुलिस के अनुसार, कुल 1054.44 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है।
मामले में पुलिस ने झारखंड के जामताड़ा जिले के गणपति राय को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जानकारी जुटा रही है।

Address

Munger
Munger
811201

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Localupdate posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Localupdate:

Shortcuts

Share