16/08/2026
प्रयागराज से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली एक लड़की अल्लापुर के एक PG में रहकर पढ़ाई कर रही थी. दावा है कि वह एक ही समय पर 4 लड़कों को डेट कर रही थी और चारों से पैसे भी उधार ले रखे थे.
पूरा खेल तब खुला जब इंस्टाग्राम पर रील भेजते वक्त लड़की से गलती से चारों लड़कों का एक ग्रुप चैट बन गया. बातचीत शुरू हुई तो चारों को एक-दूसरे के बारे में पता चला और लड़की का राज खुल गया. इसके बाद दावा है कि लड़की PG छोड़कर गायब हो गई.