Arun Commando Fanpage

Arun Commando Fanpage This Is Commando Arun Gautam's Fanpage,
All His Posts And Reels Are Available Here

23/06/2026

जय सारथी जय भारती ड्राइवर एकता ज़िंदाबाद

22/06/2026

आरटीओ की अवैध वसूली नहीं चलने दी जाएगी — यह कमांडो अरुण गौतम जी का संकल्प है।

सभी ड्राइवर भाइयों और साथियों से अपील है कि धैर्य बनाए रखें। कमांडो अरुण गौतम जी अब फिर से फील्ड में सक्रिय हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ यह मुहिम पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ाई जाएगी।

सभी ड्राइवर संगठनों से बातचीत, ग्रुप चर्चा और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक मजबूत रणनीति तैयार की जा रही है। यह संघर्ष रुकेगा नहीं, बल्कि निरंतर जारी रहेगा।

आप सभी का साथ, सहयोग और धैर्य ही हमारी ताकत है। हम सभी मिलकर ड्राइवर भाइयों के हक और न्याय की इस लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।

सत्यमेव जयते
22/06/2026

सत्यमेव जयते

22/06/2026

कोनढाली टोल प्लाजा, नागपुर में फास्टैग के अतिरिक्त ₹2000 की अवैध वसूली की सूचना पर पूरी टीम के साथ मौके पर पहुँचे। जांच के दौरान ट्रक मालिक जंतीन जी को गवाह बनाकर मामले में शामिल व्यक्ति को पकड़ा गया और पुलिस को सौंपकर कानूनी कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई में सहयोग करने वाले सभी पदाधिकारियों का दिल की गहराइयों से धन्यवाद। — कमांडो अरुण गौतम

21/06/2026

सुप्रीम कोर्ट से न्याय की राहत मिलने के बाद कमांडो अरुण गौतम जी लगातार जनसंपर्क और संगठनात्मक बैठकों में सक्रिय हैं। इसी क्रम में नागपुर में टेलर यूनियन की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होकर उन्होंने ड्राइवर भाइयों और संगठन के सदस्यों से संवाद किया तथा एकजुट और अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

कमांडो अरुण गौतम जी ने सभी साथियों के सहयोग और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

20/06/2026

सुप्रीम कोर्ट से कमांडो अरुण गौतम को मिली राहत

हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद मात्र 48 घंटे के अंदर वरिष्ठ अधिवक्ता माननीय श्री विवेक तंखा जी के प्रयासों से कमांडो अरुण गौतम को माननीय सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत की राहत प्राप्त हुई।

कमांडो अरुण गौतम ने इस न्यायिक राहत के लिए श्री विवेक तंखा जी का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्र की जनता, समाज के सभी साथियों, देशभर के ड्राइवर भाइयों और 6300 ट्रांसपोर्टर संगठनों की ओर से भी धन्यवाद प्रकट किया।

उन्होंने कहा कि यह न्याय और संविधान में विश्वास की जीत है।

20/06/2026

माननीय सुप्रीम कोर्ट से मिला न्याय प्रशासनिक तानाशाही का हुआ अंत,कमांडो सेना जिन्दावाद !

19/06/2026

Address

Rewa
486226

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Arun Commando Fanpage posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share