Ambala Update

Ambala Update Ambala_Update is an integrated print and digital media platform, committed to delivering fair and trustworthy news. Broad casting and Media ,

We believe in truth, transparency, and the power of informed communities

 #मन  #की  #बात’ देश को जोडऩे और प्रेरित करने का सशक्त माध्यम:  #ऊर्जा  #मंत्री  #अनिल  #विजदेश हमारा है, इसे आगे बढ़ाने...
31/05/2026

#मन #की #बात’ देश को जोडऩे और प्रेरित करने का सशक्त माध्यम: #ऊर्जा #मंत्री #अनिल #विज

देश हमारा है, इसे आगे बढ़ाने के लिए हमें स्वयं आगे आना होगा: अनिल विज

प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम अनसुने नायकों को देता है राष्ट्रीय पहचान: विज

खिलाडिय़ों, युवाओं और समाजसेवियों की उपलब्धियों को देश के सामने लाता है ‘मन की बात’ कार्यक्रम- विज

अम्बाला, 31 मई। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि देश हमारा है, इसे आगे बढ़ाने के लिए हमें स्वयं आगे आना होगा, यही ‘मन की बात’ कार्यक्रम का मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम अत्यंत प्रेरणादायक है, जिसने पूरे देश को एक सूत्र में बांधा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से देशभर में हो रहे प्रेरणादायक कार्यों और उल्लेखनीय उपलब्धियों की जानकारी प्रधानमंत्री द्वारा जनता तक पहुंचाई जाती है।
श्री विज आज सदर बाजार, अम्बाला छावनी में राजेश शर्मा के होटल स्वागत में अंबाला छावनी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुनने एवं देखने के उपरांत मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के माध्यम से पूरे देश को जोडऩे का कार्य किया है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे प्रेरणादायक कार्यों, नए कीर्तिमान स्थापित करने वाले लोगों तथा अनसुने नायकों के साहस और योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का कार्य यह कार्यक्रम कर रहा है। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ शुरू होने से पहले देशवासियों को ऐसे अनेक प्रेरक कार्यों और व्यक्तित्वों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाती थी।
श्री विज ने कहा कि प्रधानमंत्री प्रत्येक माह ‘मन की बात’ के माध्यम से देशवासियों से सीधे संवाद करते हैं और विभिन्न क्षेत्रों में हो रही उपलब्धियों तथा सकारात्मक प्रयासों की जानकारी साझा करते हैं। उन्होंने बताया कि आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने उत्कृष्ट खिलाडिय़ों गुरविंद्र सिंह और अन्वेष से दूरभाष पर बातचीत कर उनकी खेल उपलब्धियों की सराहना की तथा उन्हें प्रोत्साहित किया। दोनों खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा और सकारात्मक सोच के बल पर देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने दोनों खिलाडिय़ों को कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए चयनित होने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। श्री विज ने कहा कि उनकी उपलब्धियां अन्य खिलाडिय़ों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेंगी और वे भी सकारात्मक ऊर्जा के साथ अपने खेल में आगे बढ़ेंगे।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भीषण गर्मी के मौसम में स्वयं को सुरक्षित रखने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की। उन्होंने देशी पेय पदार्थों के उपयोग पर बल देते हुए कहा कि लस्सी, आम पन्ना तथा आम से बने अन्य पारंपरिक पेय पदार्थ स्वास्थ्यवर्धक हैं और देश में आसानी से उपलब्ध हैं। इसके बावजूद लोग विदेशी पेय पदार्थों की ओर अधिक आकर्षित होते हैं, जबकि हमें अपने पारंपरिक एवं पौष्टिक पेयों को प्राथमिकता देनी चाहिए।
श्री विज ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान खगोल विज्ञान (एस्ट्रोनॉमी) के विषय पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि भारत में विज्ञान और खगोल विज्ञान का ज्ञान अत्यंत प्राचीन और समृद्ध रहा है। इसके माध्यम से ब्रह्मांड में होने वाली विभिन्न गतिविधियों को समझा जा सकता है। आज की युवा पीढ़ी छोटे-छोटे विज्ञान क्लब बनाकर इस ज्ञान को आगे बढ़ा रही है और समाज में वैज्ञानिक जागरूकता फैलाने का कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण और जल शुद्धिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी प्रकाश डाला। एक गांव का उदाहरण देते हुए बताया गया कि वहां के युवाओं ने एक छोटी नदी, जो गंदगी और गाद से भर चुकी थी, को साफ कर उसका पुराना स्वरूप वापस दिलाया और उसे स्वच्छ बनाया। श्री विज ने कहा कि यह हम सभी के लिए प्रेरणा का विषय है और यह संदेश देता है कि देश हमारा है, इसे आगे बढ़ाने के लिए हमें स्वयं आगे आना होगा।
इस अवसर पर राजेश शर्मा, जसवंत जैन, कपिल विज, अनिल जैन, रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिंद्रा, संजीव सोनी, विपिन खन्ना, शैलेंद्र खन्ना, दीपक भसीन, संजीव वालिया, बीएस बिंद्रा, पप्पू बहल सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 #श्री  #अरूट  #जी  #महाराज के  #जन्मोत्सव पर  #पंजाबी  #बिरादरी  #विकास  #सभा  #हरियाणा (रजिस्टर्ड) द्वारा पूजन हवन यज्...
31/05/2026

#श्री #अरूट #जी #महाराज के #जन्मोत्सव पर #पंजाबी #बिरादरी #विकास #सभा #हरियाणा (रजिस्टर्ड) द्वारा पूजन हवन यज्ञ करके -दूध एवं शरबत की छबील का आयोजन-हर्षोल्लाहस से मनाया जन्मदिन
अंबाला, दिनांक 30/502026 दिन शनिवार को
पंजाबी बिरादरी विकास सभा हरियाणा (रजिस्टर्ड) प्रकल्प राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ द्वारा भगवान श्री राम के वंशज अरोड़ा खत्री वंश के आदि प्रवर्तक श्री अरूट जी महाराज के पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में हवन यज्ञ के उपरांत श्री अरूट जी महाराज की भारतवर्ष की सबसे बड़ी मूर्ति का पूजन और माल्यार्पण किया गया और अंबाला शहर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाते हुए दूध एवं शरबत की छबील लगाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, समाजसेवियों तथा गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर राहगीरों को दूध एवं शरबत वितरित किया तथा महाराज श्री अरूट जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
संस्था के प्रधान संदीप सचदेवा व महासचिव अरूण मेहंदीरत्ता ने बताया कि महाराज श्री अरूट अपने नाम के अनुरूप क्रोध, अहंकार एवं ईर्ष्या जैसे अवगुणों से पूर्णतः रहित थे। उनके उच्च चरित्र, न्यायप्रियता और लोककल्याणकारी विचारों के कारण ही उन्हें "अरूट" के नाम से सम्मानित किया गया। इतिहासकारों के अनुसार अरोड़कोट (अरोड़) महाराज अरूट की राजधानी थी तथा उनका विशाल राज्य कश्मीर से मकरान और कंधार से सूरत तक फैला हुआ था।
इतिहास में उल्लेख मिलता है कि सिकंदर के समय के प्रसिद्ध लेखक प्लिनी ने अपने लेखों में अरोड़ समाज को "अरोटरी क्षत्रिय" के रूप में वर्णित किया है। मान्यता के अनुसार जब भगवान श्रीराम के पुत्र लव ने लाहौर पर शासन किया, तब उनके वंश में राजा कालराय हुए। महाराज श्री अरूट को राजा कालराय का वंशज माना जाता है तथा उन्हें भगवान श्रीराम की वंशावली में आठवीं पीढ़ी में स्थान प्राप्त है।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व मेयर शैलजा संदीप सचदेवा ने कहा कि महाराज श्री अरूट का जीवन सत्य, धर्म, न्याय, सेवा और मानव कल्याण के आदर्शों से प्रेरित था। उनके विचार आज भी समाज को एकता, भाईचारे और परस्पर सहयोग का संदेश देते हैं। उनके जन्मोत्सव पर आयोजित यह छबील सेवा, समर्पण और समाजहित की भावना का प्रतीक है।
इस अवसर पर अंबाला नगर निगम की पूर्व में श्रीमती शैलजा संदीप सचदेवा ने भी हवन और सिविल सेवा में अपना योग दान दिया,इसके साथ-साथ पंजाबी बिरादरी विकास सभा हरियाणा (रजिस्टर्ड) के पदाधिकारियों में प्रधान संदीप सचदेवा, अरुण मेहंदीरत्ता, राज कुमार मेहंदीरत्ता,कमल थापर, अश्विनी ढींगरा, विकेश चोपड़ा, अश्विनी अरोड़ा, अतुल अहूजा, बिन्नी सचदेवा,दीपक गुलाटी गुलशन भाटिया, हैप्पी थारेजा,हरीश खन्ना, हरीश मदान,कपिल अरोड़ा, मनीष मेहंदीरत्ता, नरेश छाबड़ा, सुरेश अरोड़ा, पवन सोनी, राजीव मदान, राजीव सपड़ा,राकेश मक्कड़ रवि अरोड़ा, संदीप वालिया,सतीश कालरा, सुरेंद्र कुमार,वेद प्रकाश ढींगरा, विनीत वर्मा, विपिन चोपड़ा, विपिन डावर,यश बहल,योगेश धवन व इन के साथ-साथ मोहित आहलूवालिया, अमनदीप लाडी, अशोक कक्कड़, पवन चुग, राकेश खन्ना, सुशील पूरी,नरेश कुमार चोपड़ा, रमिन्दर भूटानी, अमित छाबड़ा,मोहिंदर सचदेवा, प्रेम कुमार शांटी आहूजा कपिल अरोड़ाआदि समाज सेवकों ने भी मौका पर पहुंचकर अपनी सेवाएं दी एवं सदस्यों ने महाराज श्री अरूट जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और सेवा की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

आज ब्यास में हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Saini के साथ पूर्व मंत्री असीम गोयल ने राधा स्वामी सत्संग ब्यास के पूज्य डेरा ...
31/05/2026

आज ब्यास में हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Saini के साथ पूर्व मंत्री असीम गोयल ने राधा स्वामी सत्संग ब्यास के पूज्य डेरा प्रमुख संत बाबा श्री गुरिंदर सिंह ढिल्लों जी के पावन दर्शन कर उनका स्नेहपूर्ण आशीर्वाद प्राप्त किया

अंबाला के प्रसिद्ध और जाने-माने अधिवक्ता हर्ष साहनी के निवास पर भाजपा नेता रितेश गोयल एवं श्रीमती अक्षिता सैनी का भव्य स...
31/05/2026

अंबाला के प्रसिद्ध और जाने-माने अधिवक्ता हर्ष साहनी के निवास पर भाजपा नेता रितेश गोयल एवं श्रीमती अक्षिता सैनी का भव्य स्वागत, केक काटकर मनाई खुशी,शपथ लेकर सबसे पहले हर्ष साहनी के निवास पहुंचीं मेयर अक्षिता,श्री कृष्ण-राधा की मूर्ति भेंट कर किया सम्मान

अंबाला के प्रसिद्ध अधिवक्ता एवं समाजसेवी हर्ष साहनी के निवास स्थान पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं आदरणीय श्री रितेश गोयल जी और अंबाला शहर माननीय मेयर श्रीमती अक्षिता सैनी जी अपने परिवार सहित पधारे।हर्ष साहनी ने सपरिवार पूरे मान-सम्मान और गर्मजोशी के साथ दोनों अतिथियों का स्वागत किया।फूल-मालाओं से अभिनंदन के बाद केक काटकर मेयर अक्षिता जी और भाई रितेश गोयल जी की हाल की जीत की खुशी साझा की गई और मुंह मीठा कराया गया।माहौल पूरी तरह उत्साह और उमंग से भरा रहा।इस विशेष मौके पर शहर की कई जानी-मानी हस्तियां भी मौजूद रहीं।इनमें प्रमुख रूप से शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. कोहली, स्पर्श हॉस्पिटल के डॉक्टर भव्य गुप्ता ,डॉ निखिल शर्मा ,डॉक्टर राजपाल ,स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की मैनेजर रणजीत सिंह ,रेस्टोरेंट रिच एंड रॉयल के मालिक संजीव,आकाश बंसल,रामा बंसल ,दविंदर कौर ,गुड मॉर्निंग क्लब के प्रधान अनिल गोयल जी ,हैप्पी अंटाल ,सतबीर अंटाल साथ ही सामाजिक व व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य नागरिक शामिल हुए।सभी ने नव-निर्वाचित मेयर को बधाई दी और रितेश गोयल जी को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।कार्यक्रम के दौरान हर्ष साहनी ने खुले मंच से अपनी बात रखते हुए कहा,हम भारतीय जनता पार्टी के सिपाही हैं और आगे भी रहेंगे।आने वाले विधानसभा चुनाव में भी हम पूरी ताकत के साथ भाजपा के साथ खड़े हैं और बड़े भाई पूर्व मंत्री असीम गोयल जी और रितेश गोयल जी के नेतृत्व में अंबाला के विकास के लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे।उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने भी एक स्वर में इस बात का समर्थन किया और संकल्प लिया कि पार्टी की रीति-नीति और रितेश गोयल जी के मार्गदर्शन में अंबाला को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।अंत में हर्ष साहनी ने पधारे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि आप सभी के आगमन से हमारा घर और हमारा हौसला दोनों धन्य हो गए हैं।

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने ‘ #मातृ  #शक्ति  #सम्मान-2026’ समारोह में शिरकत की। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में...
31/05/2026

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने ‘ #मातृ #शक्ति #सम्मान-2026’ समारोह में शिरकत की। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर हरियाणा की प्रथम महिला श्रीमती मित्रा घोष, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी तथा हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण भी उपस्थित रहे।
"समावेशी विकास तभी संभव है, जब समाज के प्रत्येक वर्ग की महिलाओं को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा के अनुरूप सफलता प्राप्त करने के समान अवसर उपलब्ध हों।" - राज्यपाल

"हिंदी है हम, वतन है हिंदोस्तां हमारा ✍️  हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सभी कलम के सिपाहियों को नमन।  आपकी लेखनी ही समाज की अ...
30/05/2026

"हिंदी है हम, वतन है हिंदोस्तां हमारा ✍️
हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सभी कलम के सिपाहियों को नमन।
आपकी लेखनी ही समाज की असली ताकत है।

हिंदी भाषा के गौरव को समर्पित सभी पत्रकार साथियों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की हार्दिक बधाई।

30 मई 1826 को पंडित युगल किशोर शुक्ल ने पहला हिंदी समाचार पत्र 'उदंत मार्तण्ड' शुरू करके हिंदी पत्रकारिता की नींव रखी थी। आज उन्हीं की वजह से हिंदी पत्रकारिता इतनी सशक्त है।

हिंदी पत्रकारिता सिर्फ खबर नहीं देती, वो आम आदमी की आवाज बनती है। गांव, कस्बे और शहर तक सच पहुंचाने का काम हिंदी के पत्रकार ही सबसे मजबूती से करते हैं।

धूप, बारिश, तूफान में भी जो कलम नहीं रुकती, जो सच दिखाने से नहीं डरती, उस जज्बे को हमारा सलाम।

ईश्वर करे हिंदी पत्रकारिता यूं ही बुलंदी पर रहे और समाज को नई दिशा देती रहे।

सभी हिंदी पत्रकार बंधुओं को हिंदी पत्रकारिता दिवस की अनंत शुभकामनाएं।

जय हिंदी, जय हिंद।

IWAA 2026 में  #महिला  #शक्ति का भव्य सम्मान, 81 प्रेरणादायी  #महिलाओं को किया गया सम्मानित​शक्ति रानी शर्मा रहीं मुख्य ...
30/05/2026

IWAA 2026 में #महिला #शक्ति का भव्य सम्मान, 81 प्रेरणादायी #महिलाओं को किया गया सम्मानित
​शक्ति रानी शर्मा रहीं मुख्य अतिथि; #चित्रा #सरवारा, कुसुम लता व संतोष गोयल को मिला Outstanding Achievement Award
​अंबाला, 30 मई।
​बेस्ट वेस्टर्न कंट्री वुड होटल्स एंड रिजॉर्ट, अंबाला में आयोजित जिंदल रियल एस्टेट डेवलपर्स के सौजन्य से
“इंस्पायरिंग वूमेन अचीवर्स अवॉर्ड 2026” महिला सशक्तिकरण और उत्कृष्ट उपलब्धियों को समर्पित, 'आइडिया हाउस' की एक अनूठी पहल "Inspiring Women Achievers Awards (IWAA) 2026" महिला सम्मान, सशक्तिकरण और प्रेरणा का एक भव्य उत्सव बनकर उभरा। जिंदल रियल एस्टेट डेवलपर्स द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित समारोह में हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली 81 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. रीटा कालरा, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट, रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई। अपने संक्षिप्त संबोधन में उन्होंने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण केवल एक सामाजिक आवश्यकता नहीं, बल्कि राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि जब महिलाओं को सम्मान, अवसर और सही मंच मिलता है तो वे समाज में सकारात्मक परिवर्तन की नई मिसाल कायम करती हैं। उन्होंने IWAA 2026 को महिला उपलब्धियों को सम्मान देने वाली एक प्रेरणादायी पहल बताते हुए आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं।
सभागार में उपस्थित गणमान्य अतिथियों, उद्योगपतियों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों, मीडिया प्रतिनिधियों और सम्मानित महिलाओं ने इस अवसर को महिला उपलब्धियों के उत्सव के रूप में मनाया। पूरे समारोह के दौरान उत्साह, सम्मान और प्रेरणा का अद्भुत वातावरण बना रहा।
​समारोह की मुख्य अतिथि कालका विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा रहीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महिलाओं की सफलता ही एक विकसित और प्रगतिशील समाज की पहचान है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं राजनीति, प्रशासन, उद्योग, शिक्षा, चिकित्सा, खेल और सामाजिक सेवा सहित हर क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देकर देश की प्रगति को नई दिशा दे रही हैं। उन्होंने सम्मानित होने वाली सभी महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
​इस आयोजन के टाइटल स्पॉन्सर योगी दिनेश जिंदल, एमडी, जिंदल रियल एस्टेट डेवलपर्स ने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल सामाजिक आवश्यकता नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की बुनियाद है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बनती हैं तो पूरा समाज विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचता है।
​NEXX GENN Financial Services के एमडी सुरजीत बुद्धिराजा ने कहा कि आर्थिक आत्मनिर्भरता महिलाओं को निर्णय लेने की वास्तविक शक्ति प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि वित्तीय जागरूकता और आर्थिक सशक्तिकरण के बिना महिला सशक्तिकरण अधूरा है और IWAA जैसे मंच समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य कर रहे हैं।
Best Western Country Woods Hotels & Resorts एवं Ramada के एमडी तथा राजीव गोयल ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि देश की प्रेरणादायी महिलाओं की मेजबानी करना उनके लिए गर्व का विषय है।
​SKSB Global Pvt. Ltd. के निदेशक आनंद अग्रवाल ने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रतिभाओं को पहचान और सम्मान मिलना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सम्मान केवल उपलब्धियों का नहीं बल्कि संघर्ष, समर्पण और दृढ़ संकल्प का भी होता है।
​Ajay Plastic के एमडी दर्पण अग्रवाल ने कहा कि आज महिलाएं केवल अपने परिवारों की ही नहीं बल्कि देश की आर्थिक और सामाजिक प्रगति की भी मजबूत आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि IWAA 2026 जैसे मंच उन महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मान देने का कार्य कर रहे हैं जिन्होंने अपने समर्पण और प्रतिभा से समाज में विशिष्ट पहचान बनाई है।
​​सारंगा आटा के निदेशक मनोहर लाल सचदेवा ने कहा कि महिलाओं का योगदान परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ऐसी महिलाओं को सम्मानित करना वास्तव में समाज के उज्ज्वल भविष्य को सम्मानित करना है।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। अंबाला महफ़िल की शानदार संगीत प्रस्तुति ने पूरे माहौल को उत्साह,ऊर्जा और सुरों की मिठास से भर दिया। उनकी मधुर धुनों और बेहतरीन गायन ने उपस्थित सभी अतिथियों, सम्मानित महिलाओं एवं दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिससे समारोह का आनंद और भी यादगार बन गया। प्रेरणादायी परिचयों और सम्मान समारोह ने उपस्थित लोगों को भावुक और उत्साहित कर दिया। एक-एक कर सम्मानित महिलाओं को मंच पर आमंत्रित किया गया और उनकी उपलब्धियों का परिचय कराया गया। प्रत्येक सम्मान के साथ सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
​कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण राजनीति और सामाजिक सरोकारों में अपनी मजबूत पहचान रखने वाली चित्रा सरवारा, श्रीमती कुसुम लता जी एवं श्रीमती संतोष गोयल जी को प्रदान किया गया Outstanding Achievement Award रहा। Outstanding Achievement Award से सम्मानित वरिष्ठ राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता चित्रा सरवारा ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने का सबसे प्रभावी तरीका उन्हें अवसर, सम्मान और निर्णय लेने की स्वतंत्रता प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का परिचय दे रही हैं तथा समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने IWAA 2026 जैसे मंचों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल महिलाओं की उपलब्धियों को पहचान देते हैं, बल्कि हजारों अन्य महिलाओं को अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा भी प्रदान करते हैं।
​सम्मानित महिलाओं ने भी अपने विचार साझा करते हुए कहा कि यह मंच केवल पुरस्कार प्राप्त करने का अवसर नहीं बल्कि महिलाओं के संघर्ष, मेहनत और सफलता को समाज के सामने लाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने आयोजन समिति और प्रायोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सम्मान से उन्हें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिली है।
​कार्यक्रम के समापन अवसर पर Idea House के संस्थापक जी.एस. जस्सर ने सभी सम्मानित महिलाओं, अतिथियों, सहयोगियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं उपस्थित दर्शकों का हृदय से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि IWAA का उद्देश्य केवल पुरस्कार प्रदान करना नहीं बल्कि उन महिलाओं की प्रेरणादायी कहानियों को समाज के सामने लाना है जिन्होंने अपने साहस, संघर्ष और समर्पण से सफलता की नई मिसालें कायम की हैं।
​उन्होंने विशेष रूप से योगी दिनेश जिंदल, सुरजीत बुद्धिराजा, आनंद अग्रवाल, दर्पण अग्रवाल, राजीव गोयल, मनोहर लाल सचदेवा,प्रदीप बाल्यान, पूजा अग्रवाल, एम.के. भाटिया, तथा अन्य सभी सहयोगियों, साझेदारों और प्रायोजकों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने अपने समय, संसाधनों और सहयोग से इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों का भी विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके सहयोग और समर्थन से ही इस आयोजन को व्यापक पहचान मिली तथा इसकी सफलता सुनिश्चित हो सकी। उन्होंने विशेष रूप से इंसानियत फाउंडेशन की पूरी टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके समर्पण, सेवा भावना और सक्रिय सहयोग ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
योगी दिनेश जिंदल ने भी सभी 81 सम्मानित महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां समाज के लिए प्रेरणा हैं और आने वाले वर्षों में IWAA महिला सशक्तिकरण के इस अभियान को और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाता रहेगा।
​समारोह का समापन सम्मानित महिलाओं, अतिथियों एवं प्रायोजकों के सामूहिक छायाचित्र, नेटवर्किंग सत्र और हाई-टी के साथ हुआ। पूरे आयोजन ने यह संदेश दिया कि जब समाज महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मान देता, तब प्रेरणा की नई कहानियां जन्म लेती हैं और प्रगति के नए द्वार खुलते हैं

30/05/2026

#अनिल #विज #जिंदाबाद' के नारों से गूंजा #मंत्री #आवास, अतिथि अध्यापकों से 2014 में किया मंत्री अनिल विज का वायदा हुआ पूरा

अतिथि अध्यापक बोले, हमारे संघर्ष में मंत्री अनिल विज सदैव हमारे साथ खड़े रहे, अदालत ने सेवा नियमित करने के आदेश दिए

अम्बाला, 30 मई- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज से आज उनके आवास पर बड़ी संख्या में राज्यभर से आए अतिथि अध्यापकों ने पहुंच उनका धन्यवाद जताते हुए कहा कि मंत्री अनिल विज की बदौलत आज उनका रोजगार बच सका है और अदालत ने उन्हें नियमित करने के आदेश जारी किए हैं।

“अनिल विज” जिंदाबाद के नारे लगाते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज के आवास पर पहुंचे अतिथि अध्यापकों ने उनका आभार जताते हुए कहा कि आज 11 हजार परिवारों की ओर से वह ऊर्जा मंत्री अनिल विज का हार्दिक अभिनंदन, स्वागत व उन्हें नमन करते हैं। अध्यापकों ने कहा कि मंत्री अनिल विज उनके लिए मसीहा है और वर्ष 2014 में दिल्ली जंतर-मंतर में जब हजारों अध्यापक प्रदर्शन कर रहे थे तब उनके बीच अनिल विज ने पहुंचकर वायदा किया था कि हम अध्यापकों के रोजगार को नियमित करेंगे व एरियर देंगे। अब उसी कड़ी में कोर्ट ने अतिथि अध्यापकों को नियमित करने के आदेश जारी किए है। अतिथि अध्यापकों ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा कोर्ट में अध्यापकों के प्रति जिम्मेदारी से जोरदार पैरवी की गई जिस वजह से यह संभव हो सका है।

अध्यापकों ने कहा कि आज सभी अध्यापक मंत्री अनिल विज का आर्शीवाद लेने के लिए आए हैं जोकि अध्यापकों के संघर्ष में सदैव उनके साथ खड़े रहे। उन्होंने कहा कि मंत्री अनिल विज द्वारा जंतर-मंतर में जो वायदा किया गया वह पूरा हो गया है। वहीं, मंत्री अनिल विज ने कहा कि वह हमेशा अध्यापकों के हक के लिए खड़े है। पूर्व में भी उन्होंने अध्यापकों के लिए संघर्ष किया था और आगे भी वह पूर्ण रूप से उनके साथ है।

इस अवसर पर अतिथि अध्यापक गोपाल शर्मा, राजेंद्र, अंजलि, धर्म कुमार, दीपक, देवेंद्र सहित अन्य मौजूद रहे।

 #अंबाला  #पुलिस की बड़ी कामयाबी: AVT स्टाफ ने दबोचा  #शातिर  #वाहन चोर, चोरी के 4 दोपहिया वाहन बरामद,अंबाला पुलिस के हा...
30/05/2026

#अंबाला #पुलिस की बड़ी कामयाबी: AVT स्टाफ ने दबोचा #शातिर #वाहन चोर, चोरी के 4 दोपहिया वाहन बरामद,

अंबाला पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। जिले में आपराधिक तत्वों और वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत AVT स्टाफ (एंटी व्हीकल थेफ्ट) की टीम ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल और दो एक्टिवा स्कूटी सहित कुल चार दो-पहिया वाहन बरामद किए गए हैं।

खुफिया तंत्र की मदद से हुई गिरफ्तारी,

थाना अंबाला शहर में दर्ज बाइक चोरी के एक मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। AVT स्टाफ के प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल के कुशल नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक (ASI) देवेंद्र, मुख्य सिपाही सोमपाल और उनकी टीम ने सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए सटीक सूचना के आधार पर जाल बिछाकर आरोपी को काबू किया।

आरोपी की पहचान,

पकड़े गए आरोपी की पहचान जोनी उर्फ बाबा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गांव नागल गढ़ोली (थाना शहजादपुर) का रहने वाला है और वर्तमान में अंबाला शहर में किराए के मकान में रह रहा था।

अंबाला छावनी और महेश नगर में भी की चोरी,

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी बेहद शातिर किस्म का वाहन चोर है। उसने थाना अंबाला शहर क्षेत्र के अलावा अंबाला छावनी (कैंट) और थाना महेश नगर क्षेत्र से भी दो-पहिया वाहन चोरी करने की वारदातों को कबूल किया है। बरामद किए गए चारों वाहन इन्हीं इलाकों से चुराए गए थे।
आरोपी के खिलाफ पहले भी बाइक व गृह भेदन के 6 मामले दर्ज है।

इस मामले में हुई गिरफ्तारी,

बता दें कि शिकायतकर्ता श्री देव राज (निवासी बंद फाटक, अंबाला शहर) की मोटरसाइकिल बीते 10 मई 2026 को एसपी विद्या मंदिर के पास से चोरी हो गई थी। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने 14 मई 2026 को थाना अंबाला शहर में अज्ञात चोर के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करवाई थी। पुलिस इसी मामले की तफ्तीश में जुटी हुई थी।

पुलिस रिमांड पर आरोपी, होंगे कई बड़े खुलासे,

पुलिस ने आरोपी जोनी उर्फ बाबा को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करेगी। निरीक्षक ऋषिपाल का मानना है कि पूछताछ के दौरान वाहन चोरी के कुछ अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है। साथ ही, इस नेटवर्क में संलिप्त उसके अन्य साथियों को भी जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।

Address

Ambala

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ambala Update posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Ambala Update:

Share