Chapra Tak

Chapra Tak सारण प्रमंडल के ताजा खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेज को फॉलो एवं chapratak.com पर विजिट कीजिए करें
(1)

छपरा तक से जुड़े रहने के लिए हमारे इस पेज को लाइक कीजिए और ज्यादा से ज्यादा दोस्तों में शेयर कीजिए हर जरूरी खबर हमारे इस पेज के माध्यम से अपडेट होता रहेगा धन्यवाद

जाली कागजात के सहारे जमीन पर दावा करने का मामला, पानापुर पुलिस ने एक आरोपी को दबोचासारण। पानापुर थाना क्षेत्र में जाली द...
14/09/2026

जाली कागजात के सहारे जमीन पर दावा करने का मामला, पानापुर पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा

सारण। पानापुर थाना क्षेत्र में जाली दस्तावेज तैयार कर जमीन पर कब्जे का दावा करने के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महम्मदपुर गांव निवासी शुभनाथ भगत के रूप में हुई है। पुलिस ने कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

मामले को लेकर महम्मदपुर निवासी ओमप्रकाश कुशवाहा ने शुभनाथ भगत सहित मीरा देवी, लक्ष्मण कुमार और चंदन कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि ओमप्रकाश कुशवाहा ने 27 जनवरी 2025 को श्रीभगवान प्रसाद से 2 कट्ठा 1 धुर 10 धुरकी जमीन का विधिवत बैनामा कराया था।

दाखिल-खारिज की प्रक्रिया के दौरान आरोपित पक्ष की ओर से वर्ष 1964 का एक दस्तावेज प्रस्तुत करते हुए उक्त जमीन को अपने पूर्वजों द्वारा खरीदे जाने का दावा किया गया। दस्तावेज की सत्यता को लेकर मामला अंचल कार्यालय पहुंचा। इसके बाद अंचल कार्यालय की ओर से दस्तावेज की जांच निबंधन कार्यालय, छपरा से कराई गई।

जांच के दौरान प्रस्तुत किया गया वर्ष 1964 का दस्तावेज फर्जी पाया गया। इसके बाद अंचलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त पत्र के आधार पर 22 जुलाई 2026 को पानापुर थाने में कूटरचना और धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी शुभनाथ भगत को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले के अन्य नामजद आरोपितों की भूमिका की जांच की जा रही है।

अमनौर में जयराम यादव का भव्य स्वागत, राजद के टिकट से सियासी चर्चा तेजसारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राजद प्रत्याशी प्रो...
14/09/2026

अमनौर में जयराम यादव का भव्य स्वागत, राजद के टिकट से सियासी चर्चा तेज

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राजद प्रत्याशी प्रो. जयराम यादव के अमनौर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रो. जयराम यादव इस बार राजद के टिकट पर सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी चुनाव मैदान में हैं। इससे पहले उन्होंने पिछले चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था। इस बार राजद की ओर से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उनके चुनावी मैदान में उतरने को लेकर जिले की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

उनकी उम्मीदवारी को लेकर राजद के भीतर भी तरह-तरह की राजनीतिक चर्चाएं सामने आ रही हैं। पार्टी के लिए लंबे समय से सक्रिय कार्यकर्ताओं और संभावित स्थानीय चेहरों के बीच से किसी को मौका नहीं मिलने का मुद्दा भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। समर्थक इसे पार्टी का रणनीतिक फैसला बता रहे हैं, जबकि कुछ कार्यकर्ता इसे लेकर सवाल भी उठा रहे हैं।

वहीं, प्रो. जयराम यादव की पत्नी के जदयू से राजनीतिक जुड़ाव को लेकर भी स्थानीय स्तर पर चर्चा हो रही है। ऐसे में राजद प्रत्याशी के रूप में उनकी उम्मीदवारी और चुनावी रणनीति पर राजनीतिक जानकारों की नजर बनी हुई है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि जयराम यादव शिक्षक मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ कितनी मजबूत कर पाते हैं और पार्टी संगठन का उन्हें कितना समर्थन मिलता है।

पावन पर्वों की त्रिवेणी—हरितालिका तीज, गणेश चतुर्थी एवं हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकाम...
14/09/2026

पावन पर्वों की त्रिवेणी—हरितालिका तीज, गणेश चतुर्थी एवं हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
डॉ. अभिषेक रंजन सिंह,ऊर्फ मुनचुन सिंह, पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि,पानापुर एवं सहायक प्राध्यापक, भौतिकी विभाग जमुनी लाल कॉलेज, हाजीपुर

एसएसपी ने जलालपुर थाने का किया औचक निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए कई निर्देशसारण। वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने जलालप...
13/09/2026

एसएसपी ने जलालपुर थाने का किया औचक निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए कई निर्देश

सारण। वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने जलालपुर थाना का औचक निरीक्षण कर थाना की व्यवस्थाओं और पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न अभिलेखों के साथ लंबित कांडों, वारंट एवं कुर्की के मामलों की स्थिति की जानकारी ली।

एसएसपी ने मालखाना, हाजत, शस्त्रागार, ड्यूटी पंजी, पुलिस बल की उपस्थिति तथा गश्ती व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने लंबित मामलों का जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण तरीके से निष्पादन करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी करने और नियमित वाहन जांच के साथ क्षेत्र में प्रभावी गश्ती सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को सतर्क एवं सक्रिय रहने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था पर भी एसएसपी ने विशेष ध्यान दिया। उन्होंने प्रतिदिन फॉल इन व ब्रीफिंग के बाद पुलिसकर्मियों को शारीरिक व्यायाम कराने तथा थाना, बैरक और आवासीय परिसर में नियमित स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण पुलिसकर्मियों के मनोबल और कार्यक्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

छपरा: UGC के खिलाफ लामबंद हुआ छपरा का सवर्ण समाज, 15 को छपरा में करेंगे UGC के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन।
13/09/2026

छपरा: UGC के खिलाफ लामबंद हुआ छपरा का सवर्ण समाज, 15 को छपरा में करेंगे UGC के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन।

13/09/2026

छपरा: UGC के खिलाफ लामबंद हुआ छपरा का सवर्ण समाज, 15 को छपरा में करेंगे UGC के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन।

रिपोर्ट सह एडिटिंग: Kaushal Ali Khan

12/09/2026

: छात्रों की अनदेखी और प्रशासनिक अराजकता के खिलाफ आइसा का हल्ला बोल, जेपी विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला फूंका।

Report: Kaushal Ali Khan

#छपरा #सारण #बिहार

बच्चे को बचाने में बाइक पलटी, मां गंभीर रूप से घायल, चालक पुत्र को लगी मामूली चोट …सारण तटबंध मार्ग पर पानापुर थाना क्षे...
12/09/2026

बच्चे को बचाने में बाइक पलटी, मां गंभीर रूप से घायल, चालक पुत्र को लगी मामूली चोट …

सारण तटबंध मार्ग पर पानापुर थाना क्षेत्र के भोरहा गांव के समीप शनिवार शाम एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार मां-पुत्र घायल हो गए। घायलों में बसहिया गांव निवासी विजय राय की 42 वर्षीय पत्नी चिंता देवी और उनके पुत्र पंकज कुमार शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, चिंता देवी अपने पुत्र के साथ क्वार्टर बाजार से खरीदारी कर घर लौट रही थीं। इसी दौरान सड़क पर अचानक एक बच्चा आ गया। उसे बचाने के प्रयास में पंकज ने बाइक का संतुलन खो दिया और बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चिंता देवी को गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गईं, जबकि पंकज को मामूली चोट लगी।

सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। चिंता देवी को पानापुर सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए छपरा रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

12/09/2026

वायरल वीडियो …
सारण के तरैया थाना क्षेत्र से मां-बाप से जुदा हुए दो परिंदे, नई जिंदगी की ओर बढ़े कदम…

11/09/2026

वायरल वीडियो …
मां-बाप का घर छोड़ अपने नए आशियाने को निकले दो परिंदे, सारण के मशरक थाना क्षेत्र का मामला…

Address

Chhapra

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Chapra Tak posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Chapra Tak:

Shortcuts

Share