Dabra express

Dabra express Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Dabra express, News & Media Website, Dabra dist gwalior, Dabra.

27/08/2026

देश में बढ़ती हुई महँगाई के विरोध में आज कांग्रेस का प्रदेश व्यापी आंदोलन और प्रदर्शन डबरा में भी ज़ोर शोर से संपन्न हुआ जिसमें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू राजोरिया की नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया साथ ही इस पूरे आंदोलन के दौरान नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए हैं

27/08/2026

वरिष्ठ अधिकारियों के आश्वासन के बाद महाराज सिंह राजोरिया ने किया धरना समाप्त
15 दिन के अंदर होंगे विकास कार्य सुचुरु रूप से शुरू

25/08/2026

डबरा नगर पालिका में लगातार आरोप प्रत्यारोप के बीच नपा अध्यक्ष सहित पार्षदों की प्रेस कांफ्रेंस

22/07/2026

लोकतंत्र की हत्या बर्दाश्त नहीं: दिल्ली में छात्रों पर पुलिस बर्बरता व राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में डबरा में गरजी कांग्रेस

डबरा। दिल्ली में निर्दोष छात्रों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज और लोकतंत्र की आवाज उठा रहे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी डबरा ने उग्र प्रदर्शन किया। मंगलवार को अग्रसेन चौराहे पर एकत्र हुए दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं ने केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों और तानाशाही रवैये के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध दर्ज कराया।

केंद्र सरकार तानाशाही पर आमादा: जीतू राजोरिया

प्रदर्शन के दौरान उपस्थित जनसमूह और मीडिया को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष जीतू राजोरिया ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली हुई है। दिल्ली में अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे बेकसूर छात्रों पर जिस तरह बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया, वह बेहद शर्मनाक है। जब देश के नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी छात्रों के समर्थन में और संविधान की रक्षा के लिए सड़क पर उतरे, तो डरपोक सरकार ने उन्हें गिरफ्तार करवा दिया।हम स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि लाठी और गिरफ्तारी से कांग्रेस डरने वाली नहीं है। लोकतंत्र और भारत के संविधान की रक्षा के लिए डबरा का एक-एक कांग्रेस कार्यकर्ता आखिरी सांस तक हर लड़ाई लड़ने को तैयार है।

*

प्रदर्शन में मौजूद रहे कई कांग्रेस कार्यकर्ता*
अग्रसेन चौराहे पर आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हुंकार भरी। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि छात्रों पर अत्याचार करने वाले दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो और राहुल गांधी जी के खिलाफ की गई दमनकारी कार्रवाई को तुरंत वापस लिया जाए।

इस दौरान डबरा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, ब्लॉक अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई (NSUI), महिला कांग्रेस और अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

17/05/2026

*मैत्रीपूर्ण क्रिकेट में ब्रदर्स क्लब की शानदार जीत*
डबरा ।। डबरा के संधू क्रिकेट ग्राउंड में रविवार को मैत्रीपूर्ण क्रिकेट का आयोजन किया गया जिसमे नगर की गोपाल बाग और ब्रदर्स क्लब के बीच क्रिकेट का आयोजन किया गया।12 ओवर के इस मैच में गोपाल बाग के कप्तान अजय श्रीवास्तव ने टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया जिसमे गोपाल बाग की तरफ़ से पुनीत कोचर ने सर्वाधिक 46 रन बनाये इसके अलावा अजय श्रीवास्तब ने कप्तानी पारी खेलते हुए 20 रन बनाये,तो वही राज परिहार 2 रन के मामूली स्कोर पर आउट हो गए।गौपाल बाग ने कुल 12 ओवर में 103 रन बनाए।ब्रदर्स क्लब की तरफ़ से जग्गी कंग ने 4 विकेट और कप्तान पुष्पेश मिश्रा ने २ विकेट लिए ।लक्ष्य का पीछा करने उतरे ब्रदर्स क्लब की तरफ के अमन शर्मा और जग्गी कंग ओपनिंग करने उतरे ।अमन ने अपनी शानदार बल्लेबाजी का परिचय देते हुए ताबड़तोड़ 26 रन बनाये,तो वही डॉ आशीष ने शानदार 22 रन और बंटी के 22 रनों की बदौलत ब्रदर्स क्लब में 1 ओवर शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया। गोपाल बाग की तरफ़ से विवेक और पंकज ने शानदार बोलिंग की। इस मैत्रीपूर्ण मैच में ब्रदर्स क्लब के कप्तान डॉ पुष्पेश मिश्रा ने रोमांचक मैच के लिए दोनों टीमों को बधाई दी #डबरा

18/04/2026

बड़ी खबर ।
डबरा के चिनौर स्थित शासकीय स्कूल में साइकिलो के बाटने के पहले ही आश्चर्यचकित और रहस्यमय ढंग से लगी आग । पूरी रात लगती रही आग लेकिन फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची मौके पर । घटना पर आम जनता ने उठाए सवाल । हादसा या सुनियोजित अपराध जांच की मांग तेज
शिक्षा विभाग के अधिकारी बने मूकदर्शक

15/04/2026

डबरा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्यवाही करते हुए टेकनपुर से 10 किलो से अधिक गांजा पकड़ा । एक गिरफ्तार

भाजपा ग्वालियर ग्रामीण जिला कोषाध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता डेंगरे ने किया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का स्वागत! पार...
09/04/2026

भाजपा ग्वालियर ग्रामीण जिला कोषाध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता डेंगरे ने किया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का स्वागत! पार्टी ने अन्य पदाधिकारी भी रहे मौजूद

08/04/2026

डबरा में बंदरों का आतंक: बुजुर्ग महिला पर हमला, कई जगह काटा — अस्पताल में भर्ती*

डबरा। नगर में आवारा बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। लंबे समय से बंदरों के झुंड द्वारा लोगों पर हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन जिम्मेदार विभागों की उदासीनता के कारण स्थिति दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है।जानकारी के अनुसार शहर में करीब 22 से 25 बंदरों का एक झुंड लंबे समय से डेरा जमाए हुए है। ये बंदर न केवल सड़कों पर राहगीरों को परेशान कर रहे हैं, बल्कि घरों में घुसकर भी लोगों पर हमला कर रहे हैं। कई बार शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे नगरवासी भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं।

बुजुर्ग महिला पर घर में घुसकर हमला

बुधवार को कमल टॉकीज रोड स्थित पॉश इलाके में बंदरों के झुंड ने एक गंभीर घटना को अंजाम दिया। घर में बैठी एक बुजुर्ग महिला पर बंदरों ने अचानक हमला कर दिया और उसके शरीर पर कई जगह काट लिया।

घटना के बाद परिजनों ने महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

जिम्मेदारी को लेकर विभागों में टालमटोल

इस मामले में जब “पिपुल्स समाचार” द्वारा वन विभाग के डीएफओ मुकेश पटेल से चर्चा की गई, तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में बंदरों को पकड़ना वन विभाग के कार्यक्षेत्र में नहीं आता।उन्होंने यह जिम्मेदारी नगर पालिका पर डालते हुए कहा कि बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई स्थानीय निकाय द्वारा की जानी चाहिए।वहीं, जब इस संबंध में डबरा नगर पालिका के सीएमओ से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो कई बार फोन करने के बावजूद उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

*आम लोगो ने भारी आक्रोश*

लगातार बढ़ती घटनाओं और प्रशासन की निष्क्रियता को लेकर नगरवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। कमल टॉकीज निवासी शंकर आहूजा का कहना है कि आज मेरी माताजी को घर में घुसकर बंदरों ने काटा और हमला किया , में पहले भी कई बार अधिकारियों से इस विषय में बात कर चुका हूँ लेकिन कोई नहीं सुनता । यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है, प्रशासनिक अधिकारियों को इस विषय में कई बार बताया जा चुका है लेकिन अभी तक किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई है

06/04/2026

अपराध करने की नियत से बैठे एक व्यक्ति को पुलिस ने पहले ही पकड़ लिया

डबरा पॉलिस की जाबाज कार्यवाही पर आपकी क्या राय है ?

Address

Dabra Dist Gwalior
Dabra
475110

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dabra express posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share