
29/07/2025
देवघर : देवघर-गोड्डा मुख्यमार्ग पर दर्दनाक सड़क दुघर्टना, डेढ़ दर्जन कांवरियों के मौत की खबर
आज तड़के सुबह दर्दनाक सड़क दुघर्टना हो गया गया, बस और ट्रक के भीषण टक्कर में 18 कावरियों के मरने की खबर आ रही है, जबकि 20 से अधिक के घायल हो चुके हैं जिसका ईलाज चल रहा है। पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय नागरिक राहत और बचाव कार्य में दुर्घटना के तुरंत बाद जुट गए थे। बता दें कि यह सड़क दुघर्टना गोड्डा-देवघर मुख्य मार्ग पर मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया मोड़ के पास हुआ।
दुर्घटना आज सुबह लगभग 5:30 बजे की है। घटना की सूचना मिलने पर मोहनपुर थाना प्रभारी प्रियरंजन समेत पुलिस टीम पहुंची और राहत-बचाव किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस के जरिए मोहनपुर सीएचसी भेजा गया।
टक्कर ऐसी की बस के परखच्चे उड़ गए
स्थानीय नागरिकों के मुताबिक दुर्घटना में 20 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए हैं। टक्कर इतना खतरनाक था कि बस के परखच्चे उड़ गए।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया दुख
दुर्घटना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि आज सुबह देवघर के मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास बस दुर्घटना में बस सवार श्रद्धालुओं की मृत्यु की अत्यंत दुःखद सूचना मिली है। जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य के साथ घायलों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है। बाबा बैद्यनाथ, दुर्घटना में मरने वाले श्रद्धालुओं की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दें।