12/08/2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मीडिया की भूमिका पर सवाल उठाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का उदाहरण दिया। उन्होंने पूछा कि जब अमित शाह बोलते हैं तो क्या मीडिया उन्हें टोकता है और ऐसा क्या खास है कि पूरा मीडिया चुप होकर खड़ा हो जाता है।
राहुल गांधी ने कहा कि जब देश के छात्र नरेंद्र मोदी और अमित शाह से नहीं डर रहे हैं, तो मीडिया को भी उनसे नहीं डरना चाहिए।