Behror Times

Call Directions

Behror Times I wish to be a Voice against System Attrocities that Suppresses People's right.

10/11/2026
06/11/2026

#बहरोड़। सभापति ने क्षेत्रवासियों को दीपोत्सव की दीं शुभकामनाएं।

• सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और उन्नति की कामना की

• आज जो भी हूं, क्षेत्र के लोगों के आशीर्वाद, और सहयोग की बदौलत हूँ

बहरोड़। सभापति कमल यादव जी ने पावन पर्व, धनतेरस, दीपावली, और गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर बहरोड़वासियों को शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर जारी अपने शुभकामना संदेश में सभापति कमल यादव ने कहा कि दीपावली का यह पवित्र त्योहार प्रेम, भाईचारे, आपसी एकता और खुशियों का प्रतीक है। उन्होंने भगवान श्री राम से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रभु श्री राम जी समस्त बहरोड़ वासियों के घर में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर उन्नति का संचार करें।

क्षेत्र की जनता के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने आगे कहा, "आज मैं जिस भी स्थान पर हूँ, वह आप सभी बहरोड़वासियों के आशीर्वाद, अटूट विश्वास, स्नेह और सहयोग की बदौलत हूँ। आप लोगों का यह प्यार और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी पूँजी है।"

आगे उन्होंने बहरोड़वासियों को विश्वास दिलाते हुए विश्वास दिलाया कि वे हर सुख-दुख में अपने क्षेत्र के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उन्होंने बहरोड़ के सर्वांगीण विकास, प्रगति और सम्मान के लिए पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्ठा के साथ निरंतर कार्य करते रहने का अपना संकल्प भी दोहराया। अंत में सभापति कमल यादव जी ने सभी क्षेत्रवासियों के लिए दीपावली के इस पावन पर्व के मंगलमय और खुशहाल होने की कामना की।

05/11/2026
बाबा श्री नारायणदास अभिनव पी.जी. महिला महाविद्यालय, बहरोड़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की इकाई प्रथम, द्वितीय एवं तृत...
02/11/2026

बाबा श्री नारायणदास अभिनव पी.जी. महिला महाविद्यालय, बहरोड़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की इकाई प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवी छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में उत्साहपूर्वक श्रमदान किया तथा साफ-सफाई कर स्वच्छ एवं सुंदर परिसर बनाने में अपना योगदान दिया। छात्राओं ने श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता, सामाजिक जिम्मेदारी एवं सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रणजीत सिंह शेखावत ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि`` राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।'' उन्होंने छात्राओं को समाज सेवा एवं स्वच्छता अभियान में निरंतर सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम के प्रभारी सुनील कुमार यादव, इकाई द्वितीय की प्रभारी भोली यादव तथा इकाई तृतीय की प्रभारी मंतोष यादव उपस्थित रहे। सभी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में श्रम के प्रति सम्मान, स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं समाज सेवा की भावना विकसित करना था|

जिला कोटपूतली- बहरोड सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर दिनांक 31 अक्टूबर 2026 "राष्ट्रीय एकता दिवस' के रुप ...
30/10/2026

जिला कोटपूतली- बहरोड

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर दिनांक 31 अक्टूबर 2026 "राष्ट्रीय एकता दिवस' के रुप में मनाया जा रहा है|
उक्त अवसर पर गुजरात के एकता नगर में दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को "एकता दिवस परेड" का आयोजन सांय 05:30 से सीधा प्रसारण (Live Felay) दूरदर्शन एवं मीडिया चैनलो पर किया जाएगा, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा उक्त आयोजन को बडी स्क्रीन/साउंड के माध्यम से सीधा प्रसारण रिजर्व पुलिस जिला कोटपूतली बहरोड में बडे LED स्क्रीन / प्रोजेक्टर स्क्रीन एवं साउड सिस्टम पर उक्त कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा | उक्त कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिक, राज्य कर्मी, सामुदायिक पुलिस के घटकदलों, स्कूली बच्चों, युवाओं की सहभागिता, सीएलजी सदस्य, युवा सीएलजी सदस्यों, महिला युवा सीएलजी सदस्यों वमीडिया बंधु आदि की उपस्थिति रिजर्व पुलिस लाइन कोटपूतली- बहरोड में सादर प्रार्थनीय है।

आयोजित कार्यक्रम का विवरण

1.सरदार वल्लभभाई पटेल की जीवनी से संबंधित फोटो प्रदर्शनी।

2.जिला स्तरीय पदाधिकारियों को उक्त कार्यक्रम में आंमत्रित करने की व्यवस्था

3.एकता दिवस परेड के प्रसारण को बडे LED स्क्रीन / प्रोजेक्टर स्क्रीन एवं साउड सिस्टम के जरिये दिखाने की व्यवस्था

4.समाज के गणमान्य नगरिक, राज्यकर्मी, सामुदायिक पुलिसिंग के घटक दलो, स्कूली बच्चों एवं
युवाओ को कार्यक्रम में सम्मिलित किये जाने की व्यवस्था

5.अल्पहार की व्यवस्था

आयोजित कार्यक्रम
समय 05.30 PM दिनांक 31.10.2026
स्थान:- रिजर्व पुलिस लाईन कोटपूतली-बहरोड।

25/10/2026

#बहरोड़। फरवरी तक शुरू हो जाएगा कैलाश हॉस्पिटल।

25/10/2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बहरोड़ की मां जिलाणी बस्ती का विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन कस्बा स्थित बाबा नारायण दास महिला महाविद्यालय में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों द्वारा मां भारती एवं भगवान राम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर शस्त्र पूजन किया गया।अमृत वचन एवं काव्य गीत के पश्चात मुख्य वक्ता जिला सेवा प्रमुख धर्मवीर यादव ने बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष में सात प्रकार के कार्यक्रम हुए जिसमें भारतीय जनमानस का अपार सहयोग मिला। व्यापक गृह संपर्क के दौरान लगभग 10 करोड़ घरों में 40 करोड़ से अधिक भारतीयों से संपर्क किया गया, एक लाख से अधिक हिन्दू सम्मेलनों में करोड़ों हिन्दूओं ने भाग लिया।इसी प्रकार प्रबुद्ध जनों की गोष्ठी, सामाजिक सद्भाव बैठकों में समाज ने भारत के विमर्श को सुना एवं सराहा। युवाओं के बड़े खेल संगम आयोजित हुए।
इस दौरान संघ द्वारा चलाए गए पंच परिवर्तन सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण,स्व का जागरण एवं नागरिक शिष्टाचार का जो आग्रह किया था अब लोगों के स्वभाव में आने लगा।
संघ कार्य का विस्तार एवं दृढ़ीकरण हुआ है समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के संपर्क में आये महानुभावों को भी समाज हित में लगाने का कार्य करना चाहिए।
संपूर्ण समाज यदि संगठित होकर चलेगा तो भारत पुनः विकसित होगा एवं विश्व गुरु के पद पर आसीन होगा। अतः सभी कार्यकर्ताओं को इस दिशा में और तीव्र गति से कार्य करना होगा।
कार्यक्रम के दौरान मंच पर मुख्य वक्ता धर्मवीर जी के साथ जिला कार्यवाह मनोज यादव भी उपस्थित रहे।

Address

Behror

Telephone

+917891801280

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Behror Times posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share