18/08/2026
गोंडा: 15 अगस्त पर बुर्के में हिंदू छात्राओं से कराया डांस!
विवाद हुआ तो स्कूल प्रबंधक बोले- करोड़ों बार माफी मांगने के लिए तैयार
यूपी के गोंडा जिले के एक निजी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में छात्राएं बुर्का पहनकर डांस करती दिख रही हैं. विवाद बढ़ता देख स्कूल प्रबंधक रामकृष्ण मौर्या ने वीडियो संदेश जारी कर करोड़ों बार माफी मांगते हुए सफाई पेश की है.