Expose Now

Expose Now Your source for fearless news. We cover deep research insights, investigative stories, sting operations, and the latest breaking updates.

जयपुर'तबादला नीति' फाइलों में कैद,  'डिजायर राज' के आगे कर्मचारी हित कब तक 'बंधक' रहेंगे?प्रशासनिक सुधार विभाग ने 9 अप्र...
15/09/2026

जयपुर
'तबादला नीति' फाइलों में कैद, 'डिजायर राज' के आगे कर्मचारी हित कब तक 'बंधक' रहेंगे?

प्रशासनिक सुधार विभाग ने 9 अप्रैल 2024 और फिर 24 अप्रैल 2024 को सभी विभागों को सख्त निर्देश जारी किए थे कि 30 मई 2024 तक तबादला नीति के स्पष्ट प्रस्ताव तैयार कर भेजे जाएं। समय सीमा बीते लंबा अरसा गुजर चुका है, लेकिन परिणाम शून्य है। किसी भी विभाग ने आज तक कोई प्रस्ताव नहीं भेजा।

चाय की थड़ी से लेकर बड़े मॉल तक रोजाना डिजिटल पेमेंट करने वालों के लिए वित्त मंत्रालय ने एक महत्वपूर्ण गजट नोटिफिकेशन जा...
15/09/2026

चाय की थड़ी से लेकर बड़े मॉल तक रोजाना डिजिटल पेमेंट करने वालों के लिए वित्त मंत्रालय ने एक महत्वपूर्ण गजट नोटिफिकेशन जारी किया है। पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स एक्ट 2007 की धारा 10A के तहत, ₹2000 तक के सभी UPI और RuPay-संचालित डेबिट कार्ड भुगतानों को विशेष ‘इलेक्ट्रॉनिक मोड ऑफ पेमेंट’ के दायरे में रखा गया है। इसका मतलब है कि बैंक इन पर कोई भी प्रत्यक्ष (Direct) या अप्रत्यक्ष (Indirect) चार्ज नहीं वसूल सकते हैं।

सोशल मीडिया पर ₹2000 से ऊपर के ट्रांसफर पर चार्ज लगने की उड़ी अफवाहों पर भी सरकार ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। आम ग्राहकों के बीच (P2P) होने वाले सामान्य लेनदेन पूरी तरह मुफ्त रहेंगे, चाहे रकम ₹2000 से कितनी भी अधिक क्यों न हो। हालांकि, ₹2000 से बड़े 'मर्चेंट ट्रांजैक्शन' (व्यापारियों को पेमेंट) पर 0.25% से 0.40% तक का मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू होने की सुगबुगाहट है। लेकिन, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साफ किया है कि इसका भार ग्राहकों (खरीदारों) पर नहीं पड़ेगा, बल्कि यह केवल व्यापारियों के लिए विचाराधीन है।

नदबई नगर पालिका चुनाव में भावुक कर देने वाली जीत: एक वोट से जीते निर्दलीय जगदीश प्रसाद, आखिरी वोट डालकर मां ने दुनिया को...
14/09/2026

नदबई नगर पालिका चुनाव में भावुक कर देने वाली जीत: एक वोट से जीते निर्दलीय जगदीश प्रसाद, आखिरी वोट डालकर मां ने दुनिया को कहा अलविदा

भरतपुर जिले की नदबई नगर पालिका चुनाव के नतीजे कई मायनों में चौंकाने वाले रहे हैं। लेकिन वार्ड नंबर 6 का चुनावी परिणाम पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। इस वार्ड में चुनाव महज एक हार-जीत का गणित नहीं रहा, बल्कि एक बेटे के लिए मां के आखिरी आशीर्वाद का प्रतीक बन गया।

14/09/2026

राजस्थान नगर निकाय चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद बीजेपी दफ्तर का माहौल चर्चा का विषय बन गया है। नतीजों की घोषणा के बाद पार्टी मुख्यालय पर ढोल-नगाड़ों की व्यवस्था तो की गई, लेकिन जश्न मनाने के लिए कार्यकर्ताओं की भारी कमी देखने को मिली।

जयपुर, जोधपुर और कोटा में मेयर चुनाव स्थगित, पार्षदों की बाड़ेबंदी और खिंचीचुनाव आयोग ने 9 वार्डों के 10 बूथों पर 16 सित...
14/09/2026

जयपुर, जोधपुर और कोटा में मेयर चुनाव स्थगित, पार्षदों की बाड़ेबंदी और खिंची

चुनाव आयोग ने 9 वार्डों के 10 बूथों पर 16 सितंबर को रिपोल और 17 को मतगणना के चलते जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर निगम और सुकेत नगरपालिका के अध्यक्ष चुनाव टाल दिए हैं। अब 17 सितंबर को फाइनल नतीजों के तुरंत बाद मेयर और सभापति चुने जाएंगे, जिसके चलते राजनीतिक दलों को अपने पार्षदों की बाड़ेबंदी और लंबी करनी पड़ेगी।

14/09/2026

राजस्थान निकाय चुनाव का सबसे रोचक और हैरान करने वाला मामला, राज्य में अपनी ही पार्टी की सरकार होने के बावजूद बीजेपी के दो उम्मीदवारों को मिले सिर्फ 1-1 वोट...

डीडवाना-कुचामन जिले की परबतसर नगरपालिका के वार्ड 13 से बीजेपी प्रत्याशी रहे कैलाशचंद और धौलपुर जिले की सैपऊ नगरपालिका के वार्ड 19 से मैदान में उतरे बीजेपी उम्मीदवार लक्ष्मण कोली को चुनाव परिणाम में केवल एक-एक वोट ही हासिल हुआ। दिलचस्प बात यह रही कि परबतसर के उम्मीदवार कैलाशचंद खुद दूसरे वार्ड के मतदाता थे और उन्हें जो एकमात्र वोट मिला, वह किसी अन्य मतदाता का था, जबकि सैपऊ वाले मामले में भी पार्टी प्रत्याशी को सिर्फ 1 वोट मिलने से राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

जयपुर: निगम चुनाव के 146 नतीजे जारी, 4 वार्डों के 5 बूथों पर होगा रिपोलजयपुर के 150 में से 146 वार्डों के परिणाम घोषित.....
14/09/2026

जयपुर: निगम चुनाव के 146 नतीजे जारी, 4 वार्डों के 5 बूथों पर होगा रिपोल

जयपुर के 150 में से 146 वार्डों के परिणाम घोषित... वार्ड 47 व 72 में कांग्रेस और 148 में निर्दलीय की जीत... खराब EVM के बावजूद जीत का अंतर ज्यादा होने पर चुनाव आयोग ने जारी किया रिजल्ट... वहीं तकनीकी दिक्कत से वार्ड 9, 18, 25 और 34 का परिणाम अटका... अब इन 4 वार्डों के 5 बूथों पर रिपोल के बाद ही साफ होगी अंतिम तस्वीर।

जयपुर: राजस्थान निकाय चुनाव-2026 परिणाम
14/09/2026

जयपुर: राजस्थान निकाय चुनाव-2026 परिणाम

14/09/2026

जयपुर में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर जहाँ हर कोई बप्पा की भक्ति में लीन है, वहीं राजस्थान की Gen Z यूथ का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है! गणेश जी की यात्रा के दौरान जब बप्पा से मन्नत मांगने की बात आई, तो इन्होंने सीधे तौर पर कह दिया कि राजस्थान में अगली बार कांग्रेस और अशोक गहलोत की सरकार आनी चाहिए। बप्पा के दरबार में यूथ की यह अनोखी चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

14/09/2026

अलवर जिले की थानागाजी नगर पालिका चुनाव में एक नया इतिहास रचा गया है। महज 21 साल 4 महीने की उम्र में 'Gen Z' पत्रकार नेहा शर्मा ने चुनावी मैदान में शानदार बाजी मारी है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ते हुए नेहा ने 101 वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर पार्षद पद पर कब्जा जमा लिया है।

Address

55B, Radhika Vihar, D Block, VPM Circle, Mansarovar
Jaipur
302020

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Expose Now posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share