Recent Bihar

Recent Bihar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Recent Bihar, Media/News Company, B. M. Das Road Patna, Patna.

"Recent Bihar" भागलपुर का सबसे लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, जो "सिल्क सिटी" भागलपुर और "केले की खेती" के लिए प्रसिद्ध नवगछिया की स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा व स्वास्थ्य खबरों को कवर करता है।

Email: [email protected]
Call: 7493004062

अश्विनी चौबे ने गुड्डू शाह व प्रवीण सिंह कुशवाहा के निधन पर जताया शोकभागलपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे न...
09/05/2026

अश्विनी चौबे ने गुड्डू शाह व प्रवीण सिंह कुशवाहा के निधन पर जताया शोक

भागलपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने सुल्तानगंज के सभापति गुड्डू शाह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह समाचार अत्यंत दुखद और मन को व्यथित करने वाला है। श्री चौबे ने बाबा केदारनाथ से प्रार्थना करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की।
उन्होंने बिहार सरकार से गुड्डू शाह के परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही कहा कि उनकी पत्नी शिक्षित हैं, इसलिए मानवीय आधार पर सरकार उन्हें मुआवजे के रूप में सरकारी नौकरी दे, ताकि परिवार को सहारा मिल सके।
इसी क्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे भागलपुर के कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा के निधन के बाद उनके आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रवीण सिंह कुशवाहा का निधन भागलपुर के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।
श्री चौबे ने कहा कि प्रवीण सिंह कुशवाहा का व्यवहार बेहद सरल, आत्मीय और जनसरोकारों से जुड़ा हुआ था। भागलपुरवासी उनके सेवा भाव और सामाजिक योगदान को हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

विक्रमशिला संकट पर सांसद सक्रिय: राजेश वर्मा ने रेल मंत्री से भागलपुर के लिए विशेष ट्रेन चलाने की मांग की!भागलपुर। विक्र...
09/05/2026

विक्रमशिला संकट पर सांसद सक्रिय: राजेश वर्मा ने रेल मंत्री से भागलपुर के लिए विशेष ट्रेन चलाने की मांग की!

भागलपुर। विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद कोसी-सीमांचल क्षेत्र में उत्पन्न यातायात संकट को लेकर खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के सांसद Rajesh Verma ने केंद्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw को पत्र लिखकर सहरसा एवं कटिहार से भागलपुर तक विशेष रेल सेवा शुरू कराने की मांग की है।सांसद ने अपने पत्र में कहा कि 03 मई 2026 की देर रात विक्रमशिला सेतु का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर गंगा नदी में समा गया, जिसके बाद भागलपुर और कोसी-सीमांचल क्षेत्र के बीच आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। इस सेतु को क्षेत्र की लाइफलाइन माना जाता है और प्रतिदिन हजारों लोग इसी मार्ग से आवाजाही करते हैं।उन्होंने कहा कि खगड़िया, सहरसा, कटिहार, नवगछिया, पूर्णिया समेत आसपास के जिलों के छात्र-छात्राएं, मरीज, व्यापारी एवं नौकरीपेशा लोग शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार के लिए भागलपुर पर निर्भर हैं। पुल बाधित होने के बाद आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।सांसद राजेश वर्मा ने रेल मंत्री को अवगत कराया कि वर्तमान में सहरसा, कटिहार और खगड़िया से भागलपुर के लिए कोई सीधा रेल विकल्प उपलब्ध नहीं है। ऐसे में रेलवे की त्वरित पहल ही लोगों को राहत दे सकती है।
उन्होंने मांग की कि सहरसा एवं कटिहार जंक्शन से खगड़िया-मुंगेर रेल-सह-सड़क पुल होकर भागलपुर तक एक सवारी ट्रेन और एक एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन जल्द शुरू किया जाए, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा की सुविधा मिल सके।
सांसद ने कहा कि विशेष ट्रेन सेवा शुरू होने से न सिर्फ लाखों यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। वहीं, सांसद की इस पहल का स्थानीय लोगों ने स्वागत करते हुए इसे जनहित से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया है।

खगड़िया में आग से गेहूं की फसल तबाह, सांसद ने मुआवजे का दिया निर्देशखगड़िया।, 3 अप्रैल को पसराहा के बरहरा बहियार में हाई...
04/04/2026

खगड़िया में आग से गेहूं की फसल तबाह, सांसद ने मुआवजे का दिया निर्देश

खगड़िया।, 3 अप्रैल को पसराहा के बरहरा बहियार में हाई टेंशन तार में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिससे करीब 25 से 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। वहीं शनिवार को परबत्ता थाना क्षेत्र के नयागांव में भी आग लगने से कई बीघे में लगी फसल जल गई। पछुआ हवा के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया, जिससे नुकसान और बढ़ गया।
इस अग्निकांड में किसानों के लाखों रुपये मूल्य के अनाज जलकर खाक हो गए। सांसद राजेश वर्मा ने इस घटना को गंभीर बताते हुए जिलाधिकारी और जिला कृषि पदाधिकारी को पत्र लिखकर तत्काल राहत और मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रभावित किसानों को हर संभव सहायता दी जाए, ताकि उन्हें आर्थिक संबल मिल सके।
किसानों की बढ़ी चिंता
खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के अधिकांश किसान गेहूं और मक्के की खेती पर निर्भर हैं। हाल ही में आई आंधी-तूफान और बारिश से पहले ही फसलों को नुकसान हुआ था। अब आग लगने की घटना ने किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। ऐसे में किसान सरकार और जनप्रतिनिधियों से राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
सांसद ने भरोसा दिलाया है कि किसानों की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल कराया जाएगा और उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।

23/02/2026

Bhagalpur News 23 February 2026। Bhagalpur News। Bhagalpur Today

22/02/2026

Bhagalpur News - 22 February 2026 । Bhagalpur Ki Khabren । Bhagalpur News Today । Recent Bihar ।

19/02/2026

Bhagalpur News - 19 February 2026 । Bhagalpur Ki Khabren । Bhagalpur News Today । Recent Bihar ।

18/02/2026

Bhagalpur News - 18 February 2026 । Bhagalpur Ki Khabren । Bhagalpur News Today । Recent Bihar ।

17/02/2026

Bhagalpur News - 17 February 2026 । Bhagalpur Ki Khabren । Bhagalpur News Today । Recent Bihar ।

Address

B. M. Das Road Patna
Patna
800004

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Recent Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Recent Bihar:

Shortcuts

Share