Cheekhti Awazen

Cheekhti Awazen सब पे नजर सबकी खबर - भरोसेमंद खबरों का एक ही ठिकाना - चीखती आवाज़ें

28/09/2026

मोहन यादव पर भड़के जीतू पटवारी, कहा 36 बच्चे मर गए तब आपको रोना नहीं आया

केंद्रीय मंत्री और LJP (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने प्रयागराज में कहा कि अगर संविधान और आरक्षण के साथ खिलवाड़ करने ...
28/09/2026

केंद्रीय मंत्री और LJP (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने प्रयागराज में कहा कि अगर संविधान और आरक्षण के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश हुई तो वे एक मिनट में केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। चिराग ने अपने पिता रामविलास पासवान का जिक्र करते हुए कहा, “मेरे पिता ने भी मंत्री पद छोड़ने से पहले एक मिनट के लिए नहीं सोचा था।” उन्होंने कहा कि गठबंधन में रहते हुए भी अपने लोगों के हक और अधिकारों की चिंता करना उनकी जिम्मेदारी है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने टिकट वितरण को लेकर एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कई लोग उनसे अपने समुदाय के लोगों को च...
28/09/2026

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने टिकट वितरण को लेकर एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कई लोग उनसे अपने समुदाय के लोगों को चुनाव में टिकट देने की मांग करते हैं।

केंद्रीय मंत्री और LJP (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान का बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर दिया गया एक पुराना बयान फिर सोश...
28/09/2026

केंद्रीय मंत्री और LJP (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान का बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर दिया गया एक पुराना बयान फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें चिराग कहते हैं कि बिहार में अपराध बेलगाम हो चुका है और उन्हें दुख होता है कि वे ऐसी सरकार का समर्थन कर रहे हैं। हालांकि यह बयान मौजूदा घटनाओं पर नहीं दिया गया है। यह वीडियो जुलाई 2025 का है, जब चिराग पासवान ने बिहार में हत्या, लूट, अपहरण और महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं को लेकर तत्कालीन सरकार और पुलिस-प्रशासन पर सवाल उठाए थे।

“ब्राह्मणों ने किसी का शोषण नहीं किया है, हमारी खामोशी को कायरता मत समझना।” डॉ. नरोत्तम मिश्रा, पूर्व गृहमंत्री, मध्य प्...
28/09/2026

“ब्राह्मणों ने किसी का शोषण नहीं किया है, हमारी खामोशी को कायरता मत समझना।” डॉ. नरोत्तम मिश्रा, पूर्व गृहमंत्री, मध्य प्रदेश

तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश ने हैदराबाद के एक हनुमान मंदिर में देर रात तक तेज आवाज में संगीत बजने को लेकर शिकायत की है। उ...
28/09/2026

तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश ने हैदराबाद के एक हनुमान मंदिर में देर रात तक तेज आवाज में संगीत बजने को लेकर शिकायत की है। उन्होंने कहा कि इससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।

अल्लू सिरीश के मुताबिक, तेज आवाज के कारण बुजुर्गों, बच्चों और नौकरीपेशा लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

BSP प्रमुख मायावती ने नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर बड़ा हमला बोला है। मायावती...
28/09/2026

BSP प्रमुख मायावती ने नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर बड़ा हमला बोला है। मायावती ने आरोप लगाया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में चंद्रशेखर का नगीना सीट पर जनाधार नहीं था और BJP ने बसपा को नुकसान पहुंचाने के लिए षड्यंत्र के तहत EVM में धांधली कर उन्हें चुनाव जितवाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चंद्रशेखर BJP के इशारों पर काम कर रहे हैं।

गोरखपुर में जलभराव को लेकर सांसद रवि किशन और BJP पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी के बीच शुरू हुआ विवाद अब और बढ़ गया है। मीडिया...
28/09/2026

गोरखपुर में जलभराव को लेकर सांसद रवि किशन और BJP पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी के बीच शुरू हुआ विवाद अब और बढ़ गया है। मीडिया से बातचीत में त्रिपाठी ने रवि किशन को चुनौती देते हुए कहा कि “हिम्मत है तो जौनपुर से चुनाव लड़कर दिखाएं।” उन्होंने दावा किया कि BJP का चुनाव चिन्ह न हो तो रवि किशन चुनाव नहीं जीत पाएंगे। रवि किशन 2014 में कांग्रेस के टिकट पर जौनपुर से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं, जहां उन्हें हार मिली थी।

पार्षद ने जलभराव के मुद्दे पर सांसद को घेरते हुए यह भी कहा कि मीडिया में खबर आने के बाद सांसद को अपने घर से बाहर निकलना पड़ा। दोनों नेताओं का विवाद अब BJP नेतृत्व तक पहुंच गया है और पार्टी के यूपी प्रभारी विनोद तावड़े ने दोनों से बात की है।

28/09/2026

“ब्राह्मणों ने राज ही नहीं किया तो शोषण कहां से किया?”, नरोत्तम मिश्रा

स्कूल में ChatGPT हुआ ब्लॉक तो 17 साल की नव्या ने बना डाला अपना AI स्टार्टअपजहां कई स्कूलों में छात्र AI का इस्तेमाल कर ...
28/09/2026

स्कूल में ChatGPT हुआ ब्लॉक तो 17 साल की नव्या ने बना डाला अपना AI स्टार्टअप

जहां कई स्कूलों में छात्र AI का इस्तेमाल कर होमवर्क करने को लेकर चर्चा में हैं, वहीं 17 वर्षीय नव्या टुटेजा ने स्कूल की पाबंदी को कुछ नया करने की प्रेरणा बना लिया।

स्कूल के Wi-Fi पर ChatGPT ब्लॉक होने के बाद नव्या ने अपना AI प्लेटफॉर्म ‘राहा’ तैयार किया। आज उनके इस प्लेटफॉर्म पर 20 हजार से ज्यादा नौकरियां और 1,000 से अधिक एक्टिव यूजर्स मौजूद होने का दावा किया गया है।

नव्या की कहानी दिखाती है कि किसी तकनीक पर लगी पाबंदी को चुनौती की तरह लेकर भी नए आइडिया पर काम किया जा सकता है।

Address

Rewa
486001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Cheekhti Awazen posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share