Local News Bihar

Local News Bihar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Local News Bihar, Media/News Company, chapra, Patna.

लोकल न्युज बिहार एक विश्वसनीय डिजिटल न्युज चैनल है हमारा उद्देश्य आम लोगो के जरूरी मुद्दो और समस्याओ को सरकार तक पहुंचाना है । किसी भी प्रकार का विज्ञापन लाखों लोगो तक पहुंचाने के संपर्क कर सकते है ।
🙏सत्यमेव जयते🙏

छपरा शहर के साहेबगंज स्थित सोनारपट्टी में जय स्वामी दुकान में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।आग की सूचना मिलते ही...
18/09/2026

छपरा शहर के साहेबगंज स्थित सोनारपट्टी में जय स्वामी दुकान में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।

आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। तंग रास्ते के कारण दमकल कर्मियों को काफी परेशानी हुई।

हालांकि, घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एसी में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण बताया जा रहा है।

फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

छपरा में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता कर्मियों ने द्वारिकाधिश मंदिर नैनी में साफ-सफाई कर स्वच्छता का प्रचार क...
18/09/2026

छपरा में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता कर्मियों ने द्वारिकाधिश मंदिर नैनी में साफ-सफाई कर स्वच्छता का प्रचार किया, इस दौरान बड़ी संख्या में स्वच्छता कर्मियों ने इस अभियान में भाग लिया...

18/09/2026

सारण में हथियार के बल पर घर में घुसकर लूट,बेटी के शादी के लिए रखें गहने और नकदी ले गए अपराधी...

सारण के मांझी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के समीप गुरुवार रात सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर प्रिंस कुमार की मौत हो गई। ब...
18/09/2026

सारण के मांझी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के समीप गुरुवार रात सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर प्रिंस कुमार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्रिंस अपने दोस्त विशाल उर्फ तेली के साथ बाइक से दवा लेने मांझी जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

इस दौरान हादसे में दोनों बाइक सवार युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में प्रिंस को छपरा और फिर पटना पीएमसीएच रेफर किया गया। पटना ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। पीएमसीएच पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सारण में गैस पाइपलाइन की सुरक्षा और घर-घर गैस आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने...
18/09/2026

सारण में गैस पाइपलाइन की सुरक्षा और घर-घर गैस आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने आईओसी के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में पाइपलाइन के ऊपर पक्के निर्माण और आसपास बड़े पेड़ लगाने के मामलों को चिह्नित कर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया। पाइपलाइन चोरी के लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई और जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

वहीं, छपरा नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 और 4 में पाइपलाइन के जरिए घर-घर गैस पहुंचाने के कार्य की समीक्षा की गई। डीएम ने आईओसी और नगर आयुक्त को समन्वय बनाकर वर्क प्लान तैयार करने का निर्देश दिया।

सारण के मांझी थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में हथियारबंद अपराधियों ने एक घर में घुसकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। ...
18/09/2026

सारण के मांझी थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में हथियारबंद अपराधियों ने एक घर में घुसकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। चार की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने घर में सो रही मां-बेटी को एक कमरे में बंद कर दिया और ताला तोड़कर जेवरात, कपड़े और करीब 10 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

परिजनों के मुताबिक, लूटे गए जेवरात बेटी की शादी के लिए बनवाकर घर में रखे गए थे, जिनकी कीमत दो लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। वहीं, ग्रामीणों ने जल्द मामले का उद्भेदन करने की मांग की है।

छपरा में पीड़ित को मिला 2 लाख रुपये का मुआवजासारण के छपरा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार यानी DLSA की ओर से पीड़ित को आर्...
18/09/2026

छपरा में पीड़ित को मिला 2 लाख रुपये का मुआवजा

सारण के छपरा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार यानी DLSA की ओर से पीड़ित को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

18 सितंबर 2026 को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, DLSA सारण, श्री अनंत कुमार सिंह ने मढ़ौरा थाना कांड संख्या 364/24 के पीड़ित वेद प्रकाश को 2 लाख रुपये का चेक सौंपा।

पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत दी गई इस राशि का उद्देश्य अपराध से प्रभावित पीड़ितों को आर्थिक राहत और पुनर्वास में सहायता देना है।

इस दौरान विशेष उत्पाद न्यायालय द्वितीय के न्यायाधीश लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम रवि शंकर, DLSA सचिव राजीव कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

सारण में शुक्रवार को आयोजित ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम में 61 लोगों की समस्याएं सुनी गईं। जिलाधिकारी ने सभ...
18/09/2026

सारण में शुक्रवार को आयोजित ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम में 61 लोगों की समस्याएं सुनी गईं। जिलाधिकारी ने सभी फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनता दरबार में सबसे अधिक मामले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़े रहे। इसके अलावा बिजली, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और शिक्षा से संबंधित शिकायतें भी सामने आईं। अधिकारियों को सभी आवेदनों पर कार्रवाई कर समस्याओं का जल्द समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

छपरा: सारण जिले में मलेरिया की पहचान और रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। अब सदर अस्पताल से लेकर ...
18/09/2026

छपरा: सारण जिले में मलेरिया की पहचान और रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। अब सदर अस्पताल से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की ओपीडी में बुखार की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की मलेरिया जांच कराई जाएगी।

इसके लिए सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच किट और माइक्रोस्कोपिक स्लाइड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, आशा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर बुखार से पीड़ित लोगों की पहचान कर जांच के लिए स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक 5303 लोगों की मलेरिया जांच हुई है, जिसमें 13 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। सरकारी और निजी संस्थानों से प्राप्त जांच के आंकड़े IHIP पोर्टल पर दर्ज किए जाएंगे।

विभाग ने मलेरिया संक्रमित मरीजों का शत-प्रतिशत उपचार और फॉलोअप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सरकार का लक्ष्य 2027 तक स्वदेशी मलेरिया मामलों को शून्य करना और 2030 तक बिहार को मलेरिया मुक्त राज्य बनाना है।

छपरा में दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया।बुनियाद केंद्र, सारण सदर में आयोजित शिविर में द...
17/09/2026

छपरा में दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

बुनियाद केंद्र, सारण सदर में आयोजित शिविर में दिव्यांगजनों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन, संबल योजना, UDID कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र और सहायक उपकरण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई।

इस दौरान संबल योजना के तहत पात्र लाभुकों के बीच मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल सहित विभिन्न सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। वहीं, दिव्यांगजनों की समस्याओं और शिकायतों की सुनवाई कर उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई।

शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर एवं अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने पर जोर दिया गया।

Address

Chapra
Patna
841301

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Local News Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Local News Bihar:

Shortcuts

Share